Mahindra Mojo UT300 की बुकिंग शुरू, ऑटो एक्सपो 2018 में होगी लॉन्च
By सुवासित दत्त | Published: January 20, 2018 11:24 AM2018-01-20T11:24:19+5:302018-01-20T11:25:46+5:30
Mahindra अपनी मशहूर बाइक Mojo के कार्ब्यूरेटेड वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत कम रखी जाएगी।
Mahindra टू-व्हीलर बीते कई दिनों से Mojo के सस्ते वर्जन पर काम कर रही थी। बीते दिनों इस बाइक की टेस्टिंग की जा रही थी और अब ये बाइक लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। Mahindra Mojo UT300 को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Mahindra Mojo UT300 की बुकिंग भी शुरू कर दी है और इसे 5,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। Mahindra Mojo UT300 की अनुमानित कीमत 1.3 लाख रुपये से लेकर 1.4 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
Mahindra Mojo UT300 दरअसल Mahindra Mojo का कार्ब्यूरेटेड वर्जन है। इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम नहीं दिया गया है। Mahindra Mojo UT300 में 295 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 27 बीएचपी का पावर और 30Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड शिफ्टर्स लगाया गया है। बाइक का कर्ब वेट 182 किलोग्राम है।
Mahindra Mojo UT300 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क की जगह USD यूनिट लगाया गया है जबकि मोनोशॉक यूनिट Majo की तरह ही है। बाइक में Pirelli टायर्स की जगह MFF के टायर लगाए गए हैं। इसके अलावा बाइक में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट नहीं दिया गया है।
बताया जा रहा है कि Mahindra Mojo के स्टैंडर्ड मॉडल में अब XT300 का बैज लगाया जाएगा। इसकी कीमत 1.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बताया जा रहा है कि कंपनी Mahindra Mojo UT300 की कीमत स्टैंडर्ड Mojo से 30-35 हज़ार रुपये कम रख सकती है। कंपनी Mahindra Mojo और Mahindra Mojo UT300 को एक्सक्लूसिव डीलरशिप के ज़रिए बेचेगी।
फोटो क्रेडिट: autocarindia.com