ये हैं 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा कारें, जानें इनकी खासियत

By सुवासित दत्त | Published: July 7, 2018 03:47 PM2018-07-07T15:47:01+5:302018-07-07T15:47:01+5:30

आज भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है।

Mahendra Singh Dhoni Birthday Car Collection | ये हैं 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा कारें, जानें इनकी खासियत

ये हैं 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा कारें, जानें इनकी खासियत

भारतीय क्रिकेट को बलुंदी पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'कैप्टन कूल' पिछल एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी को बाइक्स और कारों का भी शौक है। धोनी के गैराज में कई महंगी बाइक्स और कारें खड़ी हैं। आज हम आपको बताते हैं कि धोनी की पसंदीदा कारें कौन कौन सी हैं।

1. Mahindra Scorpio

धोनी की कारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम है Mahindra Scorpio का। जब धोनी बड़े खिलाड़ी के तौर पर नहीं ऊभरे थे तब से वो Mahindra Scorpio के फैन हैं। धोनी के पास आज भी ये एसयूवी है। इसके अलावा धोनी के पास Mahindra Scorpio का एक कस्टमाइज वर्जन भी है जिसे उन्होंने अपने पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कराया है। Mahindra Scoprio में 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन लगा है जो 120 बीएचपी का पावर और 290Nm का टॉर्क देता है।

2. Audi Q7

देश के ज्यादातर सेलिब्रिटी Audi की कारों को पसंद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी उनमें से एक हैं। धोनी के पास ब्लैक कलर की Audi Q7 है। ये Audi Q7 का पिछला जेनेरेशन है। Audi Q7 की कीमत करीब 80 लाख रुपये के आसपास है।

3. Ferrari 599 GTO

Ferrari की कार खरीदना किसी भी इंसान का सपना होता है। धोनी ने अपने इस सपने को पूरा किया है। धोनी Ferrari 599 GTB के भी मालिक हैं। इस कार में 6.0-लीटर का इंजन लगा है जो 665PS का जबरदस्त पावर और 620Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस शानदार कार की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास है।

4. Hummer H2

कभी अमेरिकन आर्मी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Hummer के भी काफी लोग शौकीन हैं। धोनी भी इस एसयूवी के शौक से अछूते नहीं रहे। हालांकि, अब भारत में Hummer H2 की बिक्री नहीं होती लेकिन, ये एसयूवी अभी भी धोनी के पास है। रांची में धोनी को कई बार Hummer H2 को ड्राइव करते देखा जा सकता है। Hummer H2 की कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास है।

5 Land Rover Freelander 2

Land Rover Freelander 2 को भी धोनी काफी पसंद करते हैं। Land Rover Freelander 2 में 2179 सीसी का इंजन लगा है जो 187.74 बीएचपी का पावर और 420Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। Land Rover Freelander 2 की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये के बीच है।

Web Title: Mahendra Singh Dhoni Birthday Car Collection

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे