Jeep Compass के नए वेरिएंट्स जल्द होंगे भारत में लॉन्च
By सुवासित दत्त | Published: August 20, 2018 12:11 PM2018-08-20T12:11:24+5:302018-08-20T12:11:24+5:30
Jeep Compass को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुश होकर कंपनी जल्द ही भारत में इस एसयूवी के नए वेरिएंट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
अमेरिकी एसयूवी निर्माता कंपनी Jeep का कारोबार भारत में भी फैला हुआ है। भारत में भी Jeep की एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। भारतीय बाज़ार में Jeep Compass की जबरदस्त बिक्री हो रही है। Jeep Compass को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुश होकर कंपनी जल्द ही भारत में इस एसयूवी के नए वेरिएंट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Jeep ने लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन Compass Bedrock, कीमत 17.53 लाख रुपये
हालांकि अभी तक Jeep Compass के नए वेरिएंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इनमें Jeep Compass Trailhawk भी शामिल है। Jeep Compass Trailhawk को पूरी तरह से ऑफ-रोड एसयूवी के तौर पर डिजाइन किया गया है। भारत में Jeep Compass के Trailhawk वेरिएंट को अगले साल के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
Jeep Compass Trailhawk में भी 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर मल्टीजेट II डीज़ल इंजन लगा है। ये इंजन 168 बीएचपी का पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। साथ ही इस वेरिएंट में सेलेक-टेरेन ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एडिशन रॉक मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Jeep भारत में जल्द लॉन्च करेगी एक नई एसयूवी, Maruti Suzuki Vitara Brezza और Ford Ecosport से होगा मुकाबला
Jeep Compass Trailhawk के अलावा कंपनी Compass Night Eagle और Might Eagle एडिशन को भी भारतीय बाज़ार में उतार सकती है। इनके अलावा कंपनी भारतीय बाज़ार के लिए दो नए प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है।