Honda ने किया CB Hornet 160R और CBR250R की कीमतों में इज़ाफा
By सुवासित दत्त | Updated: June 1, 2018 15:44 IST2018-06-01T13:41:45+5:302018-06-01T15:44:34+5:30
Honda से पहले Bajaj Auto ने भी इसी महीने अपनी मशहूर बाइक Dominar 400 की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था।

Honda CB Hornet 160R price hiked | Honda CBR250R price hiked| Honda CBR250R price| Honda CBR250R showroom price
देश की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी Honda ने गुपचुप तरीके से अपनी मशहूर बाइक CB Hornet 160R और नई CB250R की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है। इन दोनों बाइक्स की कीमतों में 559 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Honda CB Hornet 160R के फेसलिफ्ट मॉडल को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। कीमतों में इज़ाफे के बाद CB Hornet 160R के बेस वर्जन की अब दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,234 रुपये और इसके एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 93,234 रुपये हो गई है।
2018 Honda Dio डीलक्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Honda CB Hornet 160R में 162.7 सीसी, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 14.9 बीएचपी का पावर और 14.5Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। वहीं, दूसरी तरफ Honda CBR250R की नई कीमत की बात करें तो इस बाइक के बेस वेरिएंट की अब दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये और एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये हो गई है। इस बाइक के नए मॉडल को भी हाल ही में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था।
Honda CB250R में BS IV मानकों पर तैयार 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 26.5 बीएचपी का पावर और 22.9Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक को हाल ही में कई नए बदलावों के साथ दोबारा भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था।
Honda ने लॉन्च किया CB Shine SP, Livo और Dream Yuga का 2018 एडिशन, जानें कीमत और खासियत
Honda से पहले Bajaj Auto ने भी इसी महीने अपनी मशहूर बाइक Dominar 400 की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था। इसके अलावा TVS ने भी हाल ही में Apache RR310 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
