Hero Xtreme 200R: भारत की सड़कों पर 'एक्सट्रीम' धमाल मचाने को तैयार हीरो की नई बाइक

By कोमल बड़ोदेकर | Published: January 30, 2018 01:52 PM2018-01-30T13:52:22+5:302018-01-30T15:05:57+5:30

हीरो एक्सट्रीम 200R के कॉन्सेप्ट मॉडल को 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

Hero Xtreme 200R Unveiled In India, Prices will be Announced In April 2018, see features | Hero Xtreme 200R: भारत की सड़कों पर 'एक्सट्रीम' धमाल मचाने को तैयार हीरो की नई बाइक

Hero Xtreme 200R: भारत की सड़कों पर 'एक्सट्रीम' धमाल मचाने को तैयार हीरो की नई बाइक

Hero MotoCorp ने अपनी पहली 200 सीसी मोटरसाइकिल Hero Xtreme 200R को भारतीय बाज़ार में पेश कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक इवेंट में इस बाइक की पहली झलक पेश की। Hero Xtreme 200R की कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। Hero Xtreme 200R की डिलिवरी अप्रैल 2018 से शुरू की जाएगी। Hero Xtreme 200R का बाज़ार में मुकाबला TVS Apache RTR200 4V, KTM 200 Duke और Bajaj Pulsar NS200 से है।

2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान भी Hero Xtreme 200R को शोकेस किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 300 सीसी सेगमेंट में भी अपने बाइक शोकेस करेगी। Hero Xtreme 200R में एलईडी पोजिशनिंग लाइट, एलईडी टेललैंप, मल्टी-स्पोक 17-इंच व्हील, रेडियल टायर्स, सिंगल चैनल एबीएस (ऑप्शनल) और 8 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hero Xtreme 200R में 200 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 18.4 बीएचपी का पावर और 17.1Nm का टॉर्क देता है। ये बाइक Xtreme Sports की तुलना में 3 बीएचपी ज्यादा पावर देती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

कंपनी ने फिलहाल Hero Xtreme 200R  की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 90,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। Hero Xtreme 200R  को लेकर कंपनी भी काफी उत्साहित नज़र आ रही है और उसे इस बाइक से काफी उम्मीदें हैं।

Web Title: Hero Xtreme 200R Unveiled In India, Prices will be Announced In April 2018, see features

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे