Hero MotoCorp ने Hero XPulse 200T से उठाया पर्दा, इस टूरिंग बाइक की जानें खासियत 

By धीरज पाल | Published: November 9, 2018 05:42 PM2018-11-09T17:42:20+5:302018-11-09T17:42:20+5:30

यदि आप अपने बजट के मुताबिक टुरिंग मोटरसाइक देख रहे हैं तो Hero XPulse 200T एक बेहतरीन ऑप्शन है। आने वाली Hero XPulse 200T भारत की सबसे किफायती टूरिंग मोटरसाइकिल होगी।

Hero MotoCorp unveiled Hero XPulse 200T touring bike EICMA 2018 | Hero MotoCorp ने Hero XPulse 200T से उठाया पर्दा, इस टूरिंग बाइक की जानें खासियत 

Hero MotoCorp ने Hero XPulse 200T से उठाया पर्दा, इस टूरिंग बाइक की जानें खासियत 

इटली में आयोजित  EICMA 2018 मोटरसाइकिल शो कार्यक्रम में Hero MotoCorp ने अपनी सबसे दमदार बाइक Hero XPulse 200T से पर्दा उठा दिया है। बताया जा रहा है कि Hero XPulse 200T टूरिंग के लिए काफी शानदार बाइक है। इस बाइक को अगले साल यानी 2019 के शुरुआत में मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी के मुताबिक आने वाली Hero XPulse 200T बाइक Xtreme 200R की प्लेटफॉर्म पर आधारित कंपनी का नया मॉडल है।  

यदि आप अपने बजट के मुताबिक टुरिंग मोटरसाइक देख रहे हैं तो Hero XPulse 200T एक बेहतरीन ऑप्शन है। आने वाली Hero XPulse 200T भारत की सबसे किफायती टूरिंग मोटरसाइकिल होगी। बताया जा रहा है कि भारत में इस बाइक की कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब उम्मीद है। बाइक अत्याधुनिक सुविधाओं के लैस होगा। ताकि लंबे सफर तक के लिए राइडिंग करना आरामदायक रहे। बाइक में पर्याप्त मात्रा में सामान रखने के लिए एक बड़ी सी प्लेट भी दी गई है। 

XPulse 200 की तरह XPulse 200T में सिंगल चैनल एबीएस, एलईडी हेड और टेल लैंप्‍स, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है। एक्सट्रीम 200आर में यह इंजन 8,000 rpm पर 18 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
 

Web Title: Hero MotoCorp unveiled Hero XPulse 200T touring bike EICMA 2018

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे