भारतीय शख्स ने बनाई कोरोना कार, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

By रजनीश | Published: April 9, 2020 02:35 PM2020-04-09T14:35:53+5:302020-04-09T14:38:47+5:30

कोरोना कार बनाने वाले सुधाकर विचित्र आइडिया पर काम करते रहते हैं। सुधाकर अपने आइडिया को हकीकत में बदलकर लोगों को जागरूरक करना चाहते हैं।

Covid 19 Awareness Cororna Car in Hyderabad Sudhakar Sudha Cars Museum Sudha Car Museum | भारतीय शख्स ने बनाई कोरोना कार, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

फोटो क्रेडिट: स्क्रीनशॉट

Highlightsसुधाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना कार को हैदराबाद पुलिस को दान करना चाहते हैं।सुधाकर विश्व की सबसे लंबी ट्राइ साइकिल बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं।

विश्व के कई देशों सहित भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इसको फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच हैदराबाद की सड़कों पर एक कोरोना कार भी चलती हुई देखी गई। दरअसल ये कोरोना कार लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए बनाई गई है।

इस कोरोना कार को हैदराबाद के रहने वाले सुधाकर ने बनाया है। सुधाकर ऑटोमोबाइल से जुड़ी क्रिएटिवी के लिए पहचाने जाते हैं। वे सुधा कार म्यूजियम के मालिक भी हैं। सुधाकर हैदराबदा में एक सुधा कार नाम से एक म्यूजियम भी चलाते हैं।

सुधाकर की बनाई हुई ये कोरोना कार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इस कार में सिर्फ एक आदमी के बैठने की जगह है। इसमें 100 सीसी का इंजन दिया गया है। फाइबर बॉडी से बनी इस कार में 6 पहिए लगे हैं।

सुधाकर का कहना है कि ये कार बनाने में उनको 10 दिन का समय लगा है। सुधाकर इस कार के जरिए कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जाकरूक करना चाहते हैं और उनको उम्मीद है कि वो लोगों को घर पर रहने के लिए मना सकते हैं।

सुधाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस कार को हैदराबाद पुलिस को दान करना चाहते हैं।

इससे पहले सुधाकर विश्व की सबसे लंबी ट्राइ साइकिल बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। सुधाकर किसी भी आइडिया को सामने लाने में संकोच नहीं करते हैं।

सुधाकर कंडोम बाइक भी बना चुके हैं। इसको बनाने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना था। इतना ही नहीं युवाओं को सिगरेट की लत छोड़ने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने सिगरेट बाइक भी बनाई था।

Web Title: Covid 19 Awareness Cororna Car in Hyderabad Sudhakar Sudha Cars Museum Sudha Car Museum

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे