लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक कार में आ सकती है क्रांति, चीनी कंपनी ने किया 20 लाख किलोमीटर और 16 साल चलने वाली बैटरी का दावा

By रजनीश | Updated: June 10, 2020 18:09 IST

इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर वाहन निर्माता कपनियां काफी तेजी से काम कर रही हैं। लेकिन कंपनियों के सामने सबसे बड़ी समस्या कार की रेंज को लेकर आती है। इसके लिए सबसे जरूरी कार की बैट्री है। इसके चलते इलेक्ट्रिक कार की रेंज निश्चित हो जाती है और ग्राहकों के सामने भी इलेक्ट्रिक कार में यही समस्या है।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रिक कार के प्रति ग्राहकों के कम लगाव के पीछे बैटरी की कम रेंज और देर में होने वाली चार्जिंग है।जिस बैटरी के बारे में दावा किया जा रहा है उसके आने के बाद संभव है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि बढ़े।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बनाने वाली कंपनी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी का दावा है कि उसने एक ऐसी बैटरी बनाई है जिसकी लाइफ 16 साल और 20 लाख किलोमीटर है। ये कंपनी टेस्ला और फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू और टोयोटा जैसी कंपनियों के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक कार बैटरी बनाती है।

एचटी ऑटो कंपनी के चेयरमैन झेंग युक्वुन ने एक इंटरव्यू में दावा किया है यह कंपनी बैटरी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह कंपनी अभी 2.4 लाख किलोमीटर लाइफ वाली बैटरी बनाती है। 

झेंग का कहना है कि फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों के लिए इस्तेमाल होने वाली बैटरी लगभग 8 साल की वारंटी के साथ आती हैं। झेंग का कहना है कि अगर कोई कंपनी इस बैटरी के लिए ऑर्डर देती है तो हम इसके प्रॉडक्शन के लिए तैयार हैं। 

झेंग के मुताबिक मौजूदा बैटरी से इस नई बैटरी की कीमत दस फीसद ज्यादा होगी। टेस्ला ने पिछले साल कहा था कि वह दस लाख मील यानि 16 लाख किमी तक चलने वाली बैटरी बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। 

जनरल मोटर्स ने कहा था कि वह इस लक्ष्य के करीब है। ई-वाहन इंडस्ट्री में तेजी लौटने की उम्मीद कर रही एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी ने हाल-फिलहाल बैटरी की टेक्नोलॉजी पर खर्च काफी बढ़ा दिया है।

चेयरमैन झेंग ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस साल तो बिक्री कम होगी लेकिन 2021 से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। 

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें