CM केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली की बसों में कल से तैनात होंगे 13,000 मार्शल, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2019 12:20 PM2019-10-28T12:20:40+5:302019-10-28T12:20:40+5:30

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं आये दिन घटती रहती हैं। कई बार सफर के दौरान भी महिलाओं के साथ ऐसी घटना घटित हुयी हैं। कैब चालकों द्वारा भी महिलाओं से अभद्रता और अश्लीलता से जुड़ी खबरें आती रही हैं।

Bus marshals will be deployed in all buses in Delhi from tomorrow for public women safety | CM केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली की बसों में कल से तैनात होंगे 13,000 मार्शल, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsदेश की राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में महिला सुरक्षा एक चुनौती है।दिल्ली में चलती बस में ही निर्भया के साथ रेप हुआ था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल से दिल्ली की सभी बसों में में मार्शल तैनात किये जाएंगे। ये मार्शल पब्लिक खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिये तैनात किये जा रहे हैं। बसों में तैनात करने के लिये 13,000 बस मार्शलों की भर्ती की गयी है।

बसों में 29 अक्टूबर भैयादूज के दिन से सभी डीटीसी व क्लस्टर स्कीम की बसों में मार्शल तैनात होंगे। ये मार्शल ईवनिंग के साथ-साथ मॉर्निंग शिफ्ट में भी तैनात होंगे। अभी तक केबल डीटीसी बसों ही मार्शल होते थे वो भी सिर्फ ईवनिंग शिफ्ट के लिये। लेकिन अब क्लस्टर बसों में भी मार्शल होंगे और मॉर्निंग व ईवनिंग दोनों शिफ्ट में मार्शल मौजूद रहेंगे। 

इन मार्शलों में 5500 पोस्ट पर पूर्व होमगार्डों को रखा जा रहा है। फिलहाल डीटीसी के पास 154 होम गार्ड सहित कुल 3256 मार्शल हैं। डीटीसी की इस समय करीब 3700 और क्लस्टर स्कीम की 1600 से ज्यादा बसें हैं। 

Web Title: Bus marshals will be deployed in all buses in Delhi from tomorrow for public women safety

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे