इस नए इंजन के साथ लॉन्च हुई होंडा शाइन, देखें 5 गियर के साथ दिए गए ये चार नए जबरदस्त कलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2020 12:53 PM2020-02-21T12:53:45+5:302020-02-21T12:53:45+5:30

नई होंडा शाइन में 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अलॉय व्हील के साथ आने वाली यह बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक दो वेरियंट के साथ आती है। 

bs6 Honda Shine BS6 2020 Launched pics features Priced At rs 67,857 | इस नए इंजन के साथ लॉन्च हुई होंडा शाइन, देखें 5 गियर के साथ दिए गए ये चार नए जबरदस्त कलर

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsहोंडा शाइन में दी जाने वाली PGM-FI (फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के चलते पिछले मॉडल की तुलना में यह 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी।नई बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। पुरानी और BS4 इंजन के साथ आने वाली शाइन में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता था।

बाइक निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीबी शाइन का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को BS4 से BS6 एमिशन के मुताबिक अपग्रेड किया है। यह बाइक 125सीसी इंजन क्षमता के साथ आती है। इसके साथ ही यह 125cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है। 

इस बाइक को BS4 से BS6 में अपग्रेड करने के लिए इसमें कार्ब्यूरेटर की जगह फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। होंडा शाइन के BS6 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 67,857 रुपए है। कंपनी का कहना है कि नई शाइन में पहले से ज्यादा पावर और माइलेज मिलेगा।

5 गियर ऑप्शन
होंडा शाइन में दी जाने वाली PGM-FI (फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के चलते पिछले मॉडल की तुलना में यह 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी। नई बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।


पुरानी और BS4 इंजन के साथ आने वाली शाइन में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता था। नई BS6 शाइन में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

नई होंडा शाइन में 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अलॉय व्हील के साथ आने वाली यह बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक दो वेरियंट के साथ आती है। 

नई शाइन पुरानी शाइन की तुलना में 19mm ज्यादा लंबी है और इसमें 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया गया है। इस नई बाइक की सीट भी पहले से 27mm ज्यादा लंबी है।

होंडा शाइन को 4 नए रंग ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक तथा एथलेटिक ब्लू मेटैलिक के साथ लॉन्च किया गया है। इस बाइक पर कंपनी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी कुल मिलाकर 6 साल की वारंटी दे रही है।

Web Title: bs6 Honda Shine BS6 2020 Launched pics features Priced At rs 67,857

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bikeबाइक