अक्षय कुमार ने खरीदी Jeep Compass, जानें क्या है इस एसयूवी की खूबियां

By सुवासित दत्त | Published: March 31, 2018 11:26 AM2018-03-31T11:26:19+5:302018-03-31T11:26:19+5:30

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार महंगी कारों के शौकीन हैं। लेकिन, इस बार Jeep Compass उन्हें काफी पंसद आई है।

Bollywood actor Akshay Kumar Is Now The Proud Owner Of The Jeep Compass | अक्षय कुमार ने खरीदी Jeep Compass, जानें क्या है इस एसयूवी की खूबियां

अक्षय कुमार ने खरीदी Jeep Compass, जानें क्या है इस एसयूवी की खूबियां

Highlightsअक्षय कुमार के पास पहले से Honda CR-V, Porche Cayenne और Range Roverअक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' हाल ही में रिलीज हुई थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं

जैसा कि हम जानते हैं कि बॉलीवुड में 'खिलाड़ी' कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार महंगी कारों और एसयूवी के शौकीन हैं। अक्षय के पास Honda CR-V, Porche Cayenne और Range Rover है। लेकिन, इस बार उन्हें Jeep Compass काफी पसंद आई है।

अक्षय ने हाल ही में नई Jeep Compass खरीदी है। फिएट क्रिसलर ऑटोमोबिल (FCA) के मुताबिक, अक्षय को Compass SUV का लुक और डिजाइन काफी पसंद आया है।

इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस ने भी जनवरी 2018 में Jeep Compass खरीदी थी। इसके अलावा अभिनेता सैफ अली खान भी Jeep की एसयूवी पसंद करते हैं। सैफ ने पिछले साल Jeep Grand Cherokee SRT खरीदी थी।

Jeep Compass Trailhawk की भारत में बुकिंग शुरू, जानें क्या है खासियत

हालांकि, अक्षय कुमार की Jeep Compass के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये पेट्रोल वर्जन है या डीज़ल वर्जन। ये एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है और इसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से भी लैस किया गया है। कंपनी जल्द ही Jeep Compass TrailHawk को भी भारत में लॉन्च करने वाली है।

Image Credit: Rushlane.com

Web Title: Bollywood actor Akshay Kumar Is Now The Proud Owner Of The Jeep Compass

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे