Jeep Compass Trailhawk की भारत में बुकिंग शुरू, जानें क्या है खासियत

By सुवासित दत्त | Published: March 19, 2018 06:56 PM2018-03-19T18:56:59+5:302018-03-19T18:56:59+5:30

Jeep Compass Trailhawk में 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जिसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Jeep Compass Trailhawk India bookings open | Jeep Compass Trailhawk की भारत में बुकिंग शुरू, जानें क्या है खासियत

Jeep Compass Trailhawk की भारत में बुकिंग शुरू, जानें क्या है खासियत

भारत में Jeep Compass Trailhawk की बुकिंग शुरू हो गई है। इस एसयूवी को 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। Jeep Compass Trailhawk को जून या जुलाई तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है।

Jeep Compass Trailhawk का प्रोडक्शन कंपनी के रंजनगांव स्थित प्लांट में किया जाएगा। अब तक, Jeep Compass Trailhawk को ऑस्ट्रेलिया और जापान के मार्केट के लिए तैयार किया जाता था। Jeep Compass Trailhawk को लाइन-अप में टॉप-एंड मॉडल से नीचे रखा जाएगा।

Jeep Compass Trailhawk के एक्सपोर्ट वर्जन में एक्टिव ड्राइव लो रेंज 4WD टेक्नोलॉजी, सेलेक्ट-टेरेन 4WD सिस्टम लगाया गया है। ये अपने स्टैंडर्ड वेरिएंट से 20mm ऊंची है और इसमें अलग तरह के फ्रंट और रियर बंपर लगाए गए हैं। Jeep Compass Trailhawk में हिल डिसेंट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

Jeep Compass Trailhawk में 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जिसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट से तुलना की जाए तो Jeep Compass Trailhawk में अलग एलॉय व्हील, डुअल-टोन ब्लैक और सिल्वर शेड, रेड रिकवरी हुक, अंडर बॉडी स्किड प्लेट्स और ऑल वेदर फ्लोर मैट लगाया गया है। ये अपने स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 2.5 लाख रुपये महंगी हो सकती है।

Web Title: Jeep Compass Trailhawk India bookings open

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे