भारत में BMW X3 का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन
By सुवासित दत्त | Updated: June 12, 2018 13:42 IST2018-06-12T13:30:06+5:302018-06-12T13:42:26+5:30
जर्मनी की मशहूर कार कंपनी ने हाल ही में नई BMW X3 के डीज़ल वर्जन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस कार क�..

BMW X3 Petrol Variant Launched in India| BMW X3 Petrol variant| BMW Launched Petrol Variant of BMW X3
जर्मनी की मशहूर कार कंपनी ने हाल ही में नई BMW X3 के डीज़ल वर्जन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस कार के पेट्रोल वर्जन को भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। BMW X3 पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 56,90,000 रुपये रखी गई है।
2018 BMW X3 भारत में लॉन्च, कीमत 49.99 लाख रुपये से शुरू
BMW X3 पेट्रोल को भी कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। ये कार आज से ही डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। BMW X3 पेट्रोल में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन लगा है जो 252hp का अधिकतम पावर और 350Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.3 सेकेंड में पकड़ लेती है।
नई MINI Countryman ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 34.9 लाख रुपये
BMW X3 पेट्रोल के लॉन्च के मौके पर बीएमडबल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, 'BMW X3 xDrive30i के लॉन्च से हम उन ग्राहकों तक भी पहुंचेंगे जो एक रिफाइंड पेट्रोल इंजन वाली BMW X3 खरीदना चाहते हैं। ये कार BMW ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस है।'
BMW G310R और G310GS की बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च
BMW X3 के पेट्रोल वर्जन में 12.3-इंच मल्टीफंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, BMW iDrive, टच कंट्रोलर, बीएमडब्ल्यू नेविगेशन प्रोफेशनल (10.25 इंच टचस्क्रीन के साथ) और 600 वाट हाई-एंड सराउंड साउंड सिस्टम इत्यादि जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
