ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स, पहले नंबर हीरो तो 5वें नंबर पर है बजाज की ये बाइक
By रजनीश | Published: July 19, 2020 12:36 PM2020-07-19T12:36:42+5:302020-07-19T12:36:42+5:30
बाइक निर्माता कंपनियां हर सेगमेंट में कई बाइक बनाती हैं। लेकिन अगर टॉप 5 बाइकों को देखें तो इस लिस्ट में कम्यूटर सेगमेंट या बजट रेंज की ही बाइक को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर आप बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट रहेगी तो हम आपको बताने जा रहे हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट। हम आपको उन 5 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जून 2020 में सबसे ज्यादा बिकी हैं।
Hero Splendor Plus
हीरो की स्पलेंडर प्लस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। पिछले साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में इस बाइक की बिक्री में 31.36 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद भी बिक्री के मामले में यह देश की नंबर 1 बाइक रही।
Hero HF Deluxe
हीरो की एचएफ डीलक्स कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। साल 2019 के मुकाबले 2020 में इसकी बिक्री भी 5.43 फीसदी घटी है। इसके बाद भी यह बाइक बिक्री के मामले में दूसरे नंबर की बाइक रही।
Honda CB Shine
पहले और दूसरे नंबर में हीरो के कब्जे के बाद तीसरे नंबर है होंडा की बाइक सीबी शाइन। यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। साल 2019 के मुकाबले 2020 में इसकी बिक्री में भी 4.23 फीसदी की गिरावट आई है।
Hero Glamour
होंडा की बाइक के बाद चौथे नंबर पर फिर हीरो की ही बाइक ग्लैमर है। साल 2019 के मुकाबले 2020 में इसकी बिक्री में 20.19 फीसदी की गिरावट आई है।
Bajaj Platina
बजाज की प्लैटिना बाइक अपने एवरेज और सस्ते मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। यह बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में 5वें नंबर पर है। वित्तवर्ष साल 2019 के मुकाबले 2020 में इस बाइक की बिक्री में भी 7.74 फीसदी की गिरावट आई है।