नवरात्रि स्पेशल: Maruti, Hyundai सहित इन कंपनियों की कारों पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
By सुवासित दत्त | Published: March 22, 2018 12:07 PM2018-03-22T12:07:04+5:302018-03-22T12:07:04+5:30
नवरात्रि चल रही है और ऐसे में देश की कई बड़ी कार कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। आइए, जानतें हैं इन ऑफर्स के बारे में।
नवरात्रि का वक्त शुभ माना जाता है और भारत में इस दौरान कई लोग नई चीजें खरीदना पसंद करते हैं। इस मौके को भारतीय ऑटोमोबिल इंडस्ट्री भी भुनाना चाहती है। नवरात्रि के मौके पर कई बड़ी कार कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। दशहरा और दिवाली के बाद चैत्र नवरात्रि तीसरा ऐसा त्योहार जिस दौरान भारत में नई चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। आइए, एक नज़र डालते हैं कि इस दौरान कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।
Maruti Suzuki
मॉडल | कैश | एक्सचेंज बोनस | |
Alto 800 | 35,000 | 25,000 | |
Alto K10 | 35,000 | 35,000 | |
WagonR | 55,000 | 55,000 | 1 ग्राम सोने का सिक्का |
Celerio | 45,000 | 45,000 | |
Ciaz | 55,000 | 30,000 | 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
Ignis | 50,000 | 30,000 | |
Vitara Brezza | NA | NA | |
Ertiga | 25,000 | 25,000 | |
Baleno | NA | NA | |
S Cross | NA | NA | |
New Swift | NA | NA | |
DZire | 10,000 | 15,000 |
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस नवरात्रि अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आई है। कंपनी अपनी एंट्री-लेवल कार Maruti Suzuki Alto 800 से लेकर Maruti Suzuki Ertiga तक पर अच्छा खासा ऑफर दे रही है। Maruti Suzuki Alto 800 पर ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 60,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। वहीं, Alto K10 पर ग्राहकों को 70,000 रुपये का फायदा मिलेगा। इसके अलावा Maruti Suzuki Vitara Brezza, Baleno और 2018 Maruti Swift पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा।
Hyundai
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
Eon | 30,000 | 15,000 | |
Grand i10 | 40,000 | 25,000 | 1 ग्राम सोने का सिक्का |
Xcent | 30,000 | 30,000 | |
i20 Active | 20,000 | 25,000 | |
Elantra | 25,000 | ||
Tucson | 30,000 |
Hyundai भी इस मौके से चूकना नहीं चाहती। कंपनी Hyundai Eon, Elite i20 के पुराने मॉडल, Xcent और Grand i10 पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में अपने ग्राहकों को फायदा दे रही है। Hyundai Eon पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है वहीं, कंपनी की प्रीमियम सेडान Hyundai Elantra पर 35,000 रुपये की छूट दी जा रही है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग Creta और नई Elite i20 और Verna पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा।
Honda
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
Brio | इंश्योरेंस फ्री | ||
Jazz | 50,000 | ||
City | इंश्योरेंस फ्री | ||
Amaze | 10,000 | इंश्योरेंस फ्री | |
W-RV | NA | NA | NA |
B-RV | 20,000 | इंश्योरेंस फ्री | |
C-RV | 1,00,000 |
नवरात्रि के दौरान अगर आप Honda की कार खरीदना चाहते हैं तो ये कंपनी भी आपको अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Honda Brio, Jazz और BR-V पर डिस्काउंट दे रही है। लेकिन, Honda City खरीदने पर आपको कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा। Honda Jazz पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है वहीं, BR-V पर ग्राहकों को करीब 20,000 रुपये का फायदा मिलेगा। Honda CR-V के साथ 1 लाख रुपये तक का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है।
Ford
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
Figo Aspire | 45,000 | ||
Figo | 50,000 | ||
EcoSport | NA | NA | |
Endeavour | NA | NA |
Ford भी अपने ग्राहकों के लिए काफी कुछ लेकर आई है। Ford Figo और Ford Figo Aspire पर आकर्षक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। Figo और Aspire पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Ford EcoSport और Ford Endeavour को इस डिस्काउंट ऑफर से बाहर रखा गया है।
Mahindra
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
KUV100 NXT | 10,000 | 15,000 | |
TUV 300 | 15,000 | 15,000 | |
Scorpio | 20,000 | 15,000 | |
XUV500 | 10,000 | 15,000 |
देश की मशहूर यूटिलिटी व्हीकल निर्माता कंपनी Mahindra भी KUV100 NXT, Scorpio, XUV500 और TUV300 पर अच्छा खासा ऑफर दे रही है। Mahindra KUV100 NXT पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है वहीं, Scorpio पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra XUV500 के साथ 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
Tata Motors
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
Bolt | 40,000 | 15,000 | |
Zest | 15,000 | ||
Tiago | इंश्योरेंस फ्री | ||
Tigor | इंश्योरेंस फ्री | ||
Hexa & Nexon | NA | NA |
Tata Motors अपनी मशहूर कार Tiago, Tigor, Bolt, Zest पर कैश बेनिफिट के अलावा एक्सचेंज बोनस दे रही है। Tata Nexon को इस डिस्काउंट ऑफर से बाहर रखा गया है। Tata Tigor के साथ पहले साल का इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा है। वहीं, Tata Bolt की खरीद पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Tata Zest पर सिर्फ 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Tata Hexa के साथ भी पहले साल का इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा है।
Volkswagen
मॉडल | कैश | एक्सचेंज | |
Polo | 60,000 | 25,000 | |
Ameo | 70,000 | 20,000 | |
Vento | 1,40,000 | 20,000 |
जर्मन कार कंपनी Volkswagen भी Polo, Ameo और Vento के साथ कैश और एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। Volkswagen Polo के साथ 85,000 रुपये और Ameo के साथ 90,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Volkswagen Vento पर 1,40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।