Husqvarna पहुंची भारत, पेश कीं दो प्रीमियम बाइक, खरीदना चाहते हैं दमदार बाइक तो कर लें थोड़ा इंतेजार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2019 05:43 PM2019-12-07T17:43:58+5:302019-12-07T17:43:58+5:30
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि Husqvarna ब्रैंड, KTM ग्रुप का हिस्सा है। बजाज ऑटो की भी इसमें हिस्सेदारी है। इसके ब्रैंड के तहत दो बाइक लॉन्च की जाएंगी।
बजाज ऑटो ने भारत में प्रीमियम मोटरसाइकल ब्रैंड Husqvarna (हस्कवार्ना) पेश किया है। इस ब्रैंड के जरिये कंपनी Vitpilen 250 और Svartpilen 250 बाइक पेश किया है। आपको बता दें कि Husqvarna दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकल ब्रांड्स में से एक है। यह कंपनी साल 1903 से प्रॉडक्शन क्षेत्र में काम कर रही है।
कंपनी ये Vitpilen और Svartpilen दोनों ही बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के हिसाब से लॉन्च की है। बजाज ऑटो का कहना है कि इन दोनों ही पॉवरफुल बाइक्स को फरवरी से बेचा जाएगा।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि Husqvarna ब्रैंड, KTM ग्रुप का हिस्सा है। बजाज ऑटो की भी इसमें हिस्सेदारी है। Husqvarna ब्रैंड के तहत लॉन्च की जाने वाली बाइक्स को बजाज ऑटो के चाकन प्लांट में बनाया जाएगा।
ये दोनों ही बाइक्स 249सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ आएंगी। KTM का हिस्सा होने के चलते इस बाइक के काफी पुर्जे KTM के 250cc मॉडल्स वाली Duke के हो सकते हैं।
दोनों बाइक्स को 14 फरवरी 2020 को लॉन्च करने की तैयारी है। उसी दौरान इनकी कीमत का भी खुलासा होगा। फिलहाल कहा जा रहा है कि इन बाइक्स की कीमत 2.25 लाख से 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।