ऑटो एक्सपो 2018: Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग शुरू, जानें इसकी खासियत

By सुवासित दत्त | Published: January 29, 2018 01:29 PM2018-01-29T13:29:16+5:302018-01-29T13:49:06+5:30

Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग शुरू कर दी गई है। Yamaha YZF R15 V3.0 को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Auto Expo 2018: Yamaha YZF R15 V3.0 bookings open | ऑटो एक्सपो 2018: Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग शुरू, जानें इसकी खासियत

ऑटो एक्सपो 2018: Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग शुरू, जानें इसकी खासियत

HighlightsYamaha YZF R15 V3.0 में 155.1 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा होगाये इंजन 19 बीएचपी का पावर और 14.7Nm का टॉर्क देता हैइस बाइक को ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान लॉन्च किया जाएगा

2018 ऑटो एक्सपो के दौरान कई नई मोटरसाइकिल को भी लॉन्च किया जाएगा। Yamaha ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। Yamaha YZF R15 V3.0 को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को 5,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने बुकिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी है।

Yamaha YZF R15 V3.0 दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी और उसके ठीक बाद इसकी डिलिवरी भी शुरू कर दी जाएगी। Yamaha YZF R15 V3.0 के भारतीय मॉडल में कुछ फीचर्स नहीं दिए जाएंगे जो इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दिए जाते हैं।

इस बाइक के भारतीय मॉडल में ABS भी नहीं होंगा। खबर ये भी है कि Yamaha YZF R15 V3.0 के भारतीय मॉडल में स्लिपर क्लच भी नहीं दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि Yamaha YZF R15 V3.0 की कीमतों में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।

Yamaha YZF R15 V3.0 में 155.1 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा होगा जो 19 बीएचपी का पावर और 14.7Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। Yamaha YZF R15 V3.0 के अलावा कंपनी इस ऑटो एक्सपो कौन-कौन से प्रोडक्ट शोकेस करने वाली है, इसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

Web Title: Auto Expo 2018: Yamaha YZF R15 V3.0 bookings open

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे