Auto Expo 2018: UM की पहली इलेक्ट्रिक बाइक 8 फरवरी को होगी पेश, Renegade Thor होगा नाम

By सुवासित दत्त | Published: February 4, 2018 01:47 PM2018-02-04T13:47:08+5:302018-02-04T13:51:52+5:30

ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान UM Motorcycle अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारत में पेश करने जा रही है।

Auto Expo 2018: UM Renegade Thor set to unveil on 8th February | Auto Expo 2018: UM की पहली इलेक्ट्रिक बाइक 8 फरवरी को होगी पेश, Renegade Thor होगा नाम

यूएम रेनेगेड थॉर

Highlightsये भारत की पहली इलेक्टिक क्रूज़र बाइक होगीकंपनी ने ऑटो एक्सपो 2016 में पहली बार भारतीय बाज़ार में कदम रखा था

ऑटो एक्सपो 2018 के आगाज़ में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इसे लेकर ऑटो जगत में हलचल तेज़ हो गई है। UM Motorcycle भी इस ऑटो एक्सपो कुछ खास लेकर आ रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक शोकेस करने जा रही है। कंपनी ने भारत की इस पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक का टीज़र जारी कर दिया है। इस बाइक को UM Renegade Thor नाम से जानी जाएगी।

UM Renegade Thor के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, टीज़र वीडियो पर नज़र डालें तो इस बाइक में चौड़े हैंडलबार और क्रूज़र बाइक की सारी खूबियां नज़र आ रही हैं। UM Renegade Thor में एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एबीएस जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। इससे ज्यादा जानकारी 8 फरवरी को ही मिल पाएगी।

UM Renegade Thor  के अलावा कंपनी 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में Duty 230 को भी शोकेस कर सकती है जो कंपनी की भारत में अब तक की सबसे सस्ती बाइक होगी। UM Renegade Thor  का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है कि क्योंकि फिलहाल भारतीय बाज़ार में ऐसी कोई बाइक उपलब्ध नहीं है। UM Renegade Thor  को भारत में इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

2018 ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी Renegade Commando, Mojave, Classic और Sport S को भी शोकेस करेगी।

Web Title: Auto Expo 2018: UM Renegade Thor set to unveil on 8th February

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे