Auto Expo 2018: Tata Motors की पहली स्पोर्ट्स कार RaceMo की दिखेगी झलक

By सुवासित दत्त | Published: February 5, 2018 12:18 PM2018-02-05T12:18:55+5:302018-02-05T12:20:55+5:30

ऑटो एक्सपो 2018 में Tata RaceMo भी डेब्यू करेगी। ये कंपनी की पहली स्पोर्ट्स कार है।

Auto Expo 2018: Tata Motor’s first sports car RaceMo to make Indian debut | Auto Expo 2018: Tata Motors की पहली स्पोर्ट्स कार RaceMo की दिखेगी झलक

Auto Expo 2018: Tata Motors की पहली स्पोर्ट्स कार RaceMo की दिखेगी झलक

ऑटो एक्सपो 2018 का आगाज़ 7 फरवरी, 2018 से होगा। लगभग सभी कंपनियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। Tata Motors इसी दौरान अपनी पहली स्पोर्ट्स कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस करेगी। Tata RaceMo कंपनी की फ्लैगशिप स्पोर्ट्स कार है। इस स्पोर्ट्स कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को 2017 जेनेवा मोटर शो में पहली बार पेश किया गया था। 

2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान Tata RaceMo को 'टाटा परफॉर्मेंस ज़ोन' में देखा जा सकता है। इस ज़ोन में Tata Tiago और Tata Tigor का परफॉर्मेंस वर्जन भी देखा जा सकता है। Tata की सहयोगी कंपनी Jayem Auto ने Tata Tigor और Tata Tiago को तैयार किया है। ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान ही Tata Nano के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किया जाएगा। इन सभी कारों को Tata के नए Impact Design 2.0 फिलॉसफी पर तैयार किया गया है।

Tata RaceMo में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 110hp का पावर देता है। ये वही इंजन है जिसका इस्तेमाल Tata Nexon में भी किया जाता है। इस पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया गया है। लोगों को इस शानदार स्पोर्ट्स कार का बेसब्री से इंतज़ार है।

Web Title: Auto Expo 2018: Tata Motor’s first sports car RaceMo to make Indian debut

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे