ऑटो एक्सपो 2018 Update: बहुप्रतीक्षित Yamaha YZF R15 V3.0 भारत में लॉन्च
By खबरीलाल जनार्दन | Published: February 7, 2018 12:53 PM2018-02-07T12:53:08+5:302018-02-07T19:27:25+5:30
Yamaha YZF R15 V3.0 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होने के साथ ही यामहा के इस बाइक की डिलिवरी भी शुरू हो गई है।
ऑटो एक्सपो 2018 में बुधवार को यामहा की बहुप्रतीक्षित Yamaha YZF R15 V3.0 भारत में लॉन्च हो गई है। Yamaha की इस बाइक की भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इसकी कीमत शोरूम में 1.25 लाख रुपये है।
कंपनी ने Yamaha YZF R15 V3.0 की बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। इस बाइक को 5,000 रुपये में बुक किया जा रहा था। हालांकि, कंपनी ने बुकिंग को लेकर अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि अब तक इसकी कितनी बुकिंग हो गई है।
लेकिन यह बताया गया कि 2018 में Yamaha YZF R15 V3.0 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होने के साथ ही इसकी डिलिवरी भी शुरू हो गई है। जल्द ही भारत के ग्राहक इसके चलाते दिखाई देंगे।
इसे भी देखेंः Auto Expo 2018: Yamaha R15 v3.0 भारत में हुई लॉन्च, कीमत है 1.25 लाख, देखें तस्वीरें
Yamaha YZF R15 V3.0 के फीचर
Yamaha YZF R15 V3.0 में 155.1 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा होगा जो 19 बीएचपी का पावर और 14.7Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
Yamaha YZF R15 V3.0 के भारतीय मॉडल में नहीं होंगे ये फीसर्च
जानकारी के मुताबिक ऑटो एक्सपो 2018 में आज लॉन्च हुई Yamaha YZF R15 V3.0 के भारतीय मॉडल में कुछ फीचर्स नहीं दिए जा रहे हैं, जो इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दिए जाते हैं।
खबर है कि इस बाइक के भारतीय मॉडल में ABS भी नहीं होंगा। खबर ये भी है कि Yamaha YZF R15 V3.0 के भारतीय मॉडल में स्लिपर क्लच भी नहीं दिया जाएगा।
Yamaha YZF R15 V3.0 के अलावा कंपनी ने ऑटो एक्सपो में एक Yamaha Motorroid भी शोकेश किया।