Auto Expo 2018: नई Honda CBR250R हुई शोकेस, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: February 12, 2018 12:33 PM2018-02-12T12:33:02+5:302018-02-12T12:33:47+5:30

ऑटो एक्सपो 2018 में Honda मोटरसाइकिल काफी कुछ लेकर आई है। कंपनी ने नई Honda CBR250R को पेश किया है जिसे जल्द भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

Auto Expo 2018: New Honda CBR250R unveiled | Auto Expo 2018: नई Honda CBR250R हुई शोकेस, जल्द होगी लॉन्च

Auto Expo 2018: नई Honda CBR250R हुई शोकेस, जल्द होगी लॉन्च

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड ने ऑटो एक्सपो में अपने कई प्रोडक्ट्स शोकेस किए हैं जिन्हें जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसी दौरान नई Honda CBR250R को भी शोकेस किया है जिसमे कई अपडेट किए गए हैं। नई Honda CBR250R में फुल-एलईडी टेललैंप लगाया गया है। इसके अलावा ये बाइक पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक नज़र आ रही है।

Auto Expo 2018: अक्षय कुमार पहुंचे Honda के पैवेलियन में, रोड सेफ्टी को किया प्रमोट

नई Honda CBR250R में 249.6 सीसी BS-IV इंजन लगाया गया है जो 26hp का पावर और 23Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बाइक में कंवेंशनल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है। बाइक में आकर्षक ग्राफिक्स भी लगाए गए हैं।

बीते दिनों कंपनी ने Honda CBR250R की बिक्री बंद कर दी थी। अब इस बाइक को दोबारा BS-IV इंजन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। नई Honda CBR250R को जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है।

Web Title: Auto Expo 2018: New Honda CBR250R unveiled

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे