ऑटो एक्सपो 2018 Update: Hero MotoCorp ने शोकेस किए प्रीमियम मोटरसाइकल और स्कूटर

By खबरीलाल जनार्दन | Published: February 7, 2018 02:04 PM2018-02-07T14:04:51+5:302018-02-07T14:11:14+5:30

Hero MotoCorp ने 2017 EICMA में Hero XPulse को शोकेस किया था और ऑटो एक्सपो 2018 में भी इस बाइक ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

Auto Expo 2018 Motor Show News Update: Hero Motocorp showcases premium motorcycles & scooters | ऑटो एक्सपो 2018 Update: Hero MotoCorp ने शोकेस किए प्रीमियम मोटरसाइकल और स्कूटर

ऑटो एक्सपो 2018 Update: Hero MotoCorp ने शोकेस किए प्रीमियम मोटरसाइकल और स्कूटर

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी प्रीमियम प्रोडक्ट और कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए। पिछले कुछ सालों में 200 सीसी सेगमेंट में अच्छा खासा ग्रोथ देखा जा रहा है। हीरो के पास इस सेगमेंट में अभी कोई बाइक नहीं थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक Hero MotoCorp एक 300 सीसी इंजन वाली बाइक पर काम कर रही है। ये एक नेकेड स्पोर्ट्स बाइक होगी। लेकिन Hero MotoCorp का दावा हैकि ऑटो एक्सपो में आज शोकेस हुई Hero XPulse 200CC की भारत की पहली अवेंजर बाइक है।

उसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी एक नई बाइक पर काम कर रही है जिसे XF3R कॉन्सेप्ट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इस कॉन्सेप्ट को 2016 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और अब इसके प्रोडक्शन मॉडल को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया। ये कंपनी की फ्लैगशिप प्रीमियम मोटरसाइकिल है।

Hero MotoCorp ने 2017 EICMA में Hero XPulse को शोकेस किया था और ऑटो एक्सपो 2018 में भी इस बाइक ने सबका ध्यान आकर्षित किया। Hero MotoCorp के सीएमडी पवन मुंजल ने कहा, 'ऑटो एक्सपो 2018 में हुए शोकेस के बाद Hero के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा।

इस मौके पर हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी इस नई ई-स्कूटर को Hero AXHLE-20 को भी शोकेस किया। बताया जा रहा है कि इसमें 4000 वॉट की पॉवरफुल मोटर दी है। इसकी अधिकतम रफ्तार 85 KM/H है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज होगी।

एक बार फुल चार्ज होने पर इसे 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि हीरो के इस नए ई-स्कूटर Hero AXHLE-20 में उन्नत तकनीक पर आधारित ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है जिसकी मदद से इस स्कूटर को चलाते समय इसकी बैटरी चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी जल्द ही Hero Xtreme 200 NXT को भी लॉन्च करने वाली है। 250-350 सीसी सेगमेंट में कंपनी को Yamaha और KTM जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। Hero XF3R की तर्ज पर तैयार की जा रही इस प्रीमियम बाइक का मुकाबला BMW G 310R और BMW G 310 GS जैसी बाइक्स से होगा।

Web Title: Auto Expo 2018 Motor Show News Update: Hero Motocorp showcases premium motorcycles & scooters

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे