लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न को मिली सजा, एक साल तक नहीं चला पाएंगे गाड़ी, इस एक गलती के लिये भरना होगा इतना जुर्माना

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:23 IST

शेन वार्न जिस क्षेत्र में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है। बीबीसी के अनुसार वार्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे।

Open in App

आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न 12 महीने तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे क्योंकि उन्हें दो साल में छठी बार तेजी गति से वाहन चलाने का दोषी पाया गया है। इस 50 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त 2018 में केनसिंगटन में किराये पर ली गयी जगुआर कार को 47 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने का दोषी पाया।शेन वार्न जिस क्षेत्र में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है। बीबीसी के अनुसार वार्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे। अप्रैल 2016 से वार्न को पांच बार तेजी से वाहन चलाने का दोषी पाया गया था और उनके लाइसेंस में पहले ही 15 पेनल्टी अंक दर्ज थे। वार्न को कुल 1845 पौंड भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 1.62 लाख रुपये कोर्ट में जमा करने के लिये भी कहा गया है।

टॅग्स :शेन वॉर्नऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें