आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न को मिली सजा, एक साल तक नहीं चला पाएंगे गाड़ी, इस एक गलती के लिये भरना होगा इतना जुर्माना

By भाषा | Published: September 24, 2019 06:23 AM2019-09-24T06:23:18+5:302019-09-24T06:23:18+5:30

शेन वार्न जिस क्षेत्र में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है। बीबीसी के अनुसार वार्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे।

Australian great Shane Warne banned from driving fined around Rs 1.62 lac after committing six offences | आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न को मिली सजा, एक साल तक नहीं चला पाएंगे गाड़ी, इस एक गलती के लिये भरना होगा इतना जुर्माना

फाइल फोटो

आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न 12 महीने तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे क्योंकि उन्हें दो साल में छठी बार तेजी गति से वाहन चलाने का दोषी पाया गया है। इस 50 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त 2018 में केनसिंगटन में किराये पर ली गयी जगुआर कार को 47 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने का दोषी पाया।

शेन वार्न जिस क्षेत्र में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है। बीबीसी के अनुसार वार्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे। अप्रैल 2016 से वार्न को पांच बार तेजी से वाहन चलाने का दोषी पाया गया था और उनके लाइसेंस में पहले ही 15 पेनल्टी अंक दर्ज थे। वार्न को कुल 1845 पौंड भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 1.62 लाख रुपये कोर्ट में जमा करने के लिये भी कहा गया है।

Web Title: Australian great Shane Warne banned from driving fined around Rs 1.62 lac after committing six offences

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे