अशोक लेलेंड को मिला तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों का आर्डर

By भाषा | Published: November 27, 2019 01:03 PM2019-11-27T13:03:29+5:302019-11-27T13:03:29+5:30

अशोक लेलेंड वर्तमान में दुनिया की चौथी बड़ी बस विनिर्माता कंपनी और भारत की सबसे बड़ी बस विनिर्माता है। इस आर्डर के साथ ही कंपनी के पास उपलब्ध राज्य परिवहन निगमों के बसों के आर्डर की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Ashok Leyland gets orders for 1,750 buses from Tamil Nadu State Transport Corporation | अशोक लेलेंड को मिला तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों का आर्डर

अशोक लेलेंड वर्तमान में दुनिया की चौथी बड़ी बस विनिर्माता कंपनी और भारत की सबसे बड़ी बस विनिर्माता है। 

Highlightsअशोक लेलेंड ने बताया कि उसे तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों के लिये आर्डर मिला है।राज्य सरकार का यह आर्डर हाल में कंपनी को कई अन्य राज्य परिवहन निगमों से मिले आर्डर के बाद उसे मिला है।

हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलेंड ने बुधवार को बताया कि उसे तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,750 बसों के लिये आर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार का यह आर्डर हाल में कंपनी को कई अन्य राज्य परिवहन निगमों से मिले आर्डर के बाद उसे मिला है।

अशोक लेलेंड के मुख्य परिचालन अधिकारी अनुज कथूरिया ने कहा, ‘‘हमें इस आर्डर की पुष्टि मिलने पर प्रसन्नता हुई है। हमारी उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के साथ बेहतर मूल्य की हमारी क्षमता से हमें भारत में बसों के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति को बनाये रखने में मदद मिली है।’’

कंपनी ने हालांकि, इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है। इस आर्डर के साथ ही कंपनी के पास उपलब्ध राज्य परिवहन निगमों के बसों के आर्डर की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अशोक लेलेंड वर्तमान में दुनिया की चौथी बड़ी बस विनिर्माता कंपनी और भारत की सबसे बड़ी बस विनिर्माता है। 

Web Title: Ashok Leyland gets orders for 1,750 buses from Tamil Nadu State Transport Corporation

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे