अगस्त 2018 में होगा नई Honda Brio का ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या होगा नया
By सुवासित दत्त | Updated: May 28, 2018 11:31 IST2018-05-28T11:31:30+5:302018-05-28T11:31:30+5:30
कंपनी भारत में इसी साल नई Honda Civic और नई Honda CR-V को भी लॉन्च करने जा रही है।

अगस्त 2018 में होगा नई Honda Brio का ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या होगा नया
होंडा ने अपनी छोटी कार Honda Brio के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल पर काम कर रही है। खबर है कि Next Generation Honda Brio का ग्लोबल डेब्यू अगस्त 2018 में GIAAS (Gaikindo Indonesia International Motor Show) के दौरान किया जाएगा। GIIAS 2018 का आयोजन 2-12 अगस्त के बीच होना है।
2018 Honda Amaze: वेरिएंट्स के मुताबिक जानें इस कार की खूबियां
Honda Brio के मौजूदा मॉडल का ग्लोबल डेब्यू साल 2012 में किया गया था। इंडोनेशिया में ये कार काफी मशहूर है और वहां Honda Brio की जबरदस्त बिक्री होती है। भारत में इस कार को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। इसलिए कंपनी के लिए भारतीय बाज़ार भी काफी महत्वपूर्ण है।
Honda Amaze का सेकेंड-जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 5.59 लाख रुपये
नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda Brio में भी 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। ये वही इंजन है जिसका इस्तेमाल नई होंडा अमेज़ (Honda Amaze) भी किया जाता है। ये इंजन 89 बीएचपी का पावर और 110Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक यूनिट का ऑप्शन दिया जाएगा।
WR-V बनी Honda की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, अब तक बिके 50,000 से ज्यादा यूनिट
बताया जा रहा है कि भारत में नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda Brio को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी भारत में इसी साल नई Honda Civic और नई Honda CR-V को भी लॉन्च करने जा रही है।