वीडियो: 35 लाख की Kawasaki Ninja H2 की राइडिंग का मजा लेते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, जानें इस सुपर बाइक की खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2019 11:25 AM2019-10-01T11:25:16+5:302019-10-01T11:25:16+5:30

जिस कावासाकी निन्जा एच2 की राइडिंग करते हुये महेंद्र सिंह धोनी वीडियो में दिख रहे हैं इस बाइक को धोनी ने साल 2015 में खरीदा था।

After Jeep SUV, MS Dhoni Spotted Riding Kawasaki Ninja H2 Worth Rs 34.99 Lakh Video | वीडियो: 35 लाख की Kawasaki Ninja H2 की राइडिंग का मजा लेते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, जानें इस सुपर बाइक की खासियत

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsइंडिया में इस बाइक को खरीदने वाले धोनी पहले शख्स हैं।कावासाकी निन्जा एच2 दुनिया की पॉवरफुल बाइक में से एक है।

भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक का काफी क्रेज है। हाल ही में उनके एक कार की भी चर्चा हुयी। जिस जीप कंपनी की कार को लेकर धोनी चर्चा में आये वह कार भी काफी पॉवरफुल है। लेकिन बाइक से उनका प्यार पुराना है। उनके शुरुआती दौर में भी उनकी कई बाइक चर्चा में रहती थी। आपने कई बार बाइक से जुड़े उनके प्रेम की कई खबरें पढ़ी भी होंगी। उनके पास बाइक का काफी बड़ा कलेक्शन है। हाल ही में एक सुपरबाइक चलाते हुये धोनी नया वीडियो सामने आय़ा है। धोनी कावासाकी निन्जा एच2 बाइक चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो में धोनी बाइक पर सवार होकर जिस जगह से निकलते हुये दिख रहे हैं वह रांची का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। धोनी अपनी ब्लैक और ग्रीन कलर की निन्जा एच2 पर सवार हैं और पीठ पर एक बैग रखे हुये बाइक राइडिंग का लुफ्त ले रहे हैं।

धोनी ने इस बाइक को साल 2015 में खरीदा था। इंडिया में इस बाइक को खरीदने वाले धोनी पहले शख्स हैं। कीमत की बात करें तो साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी ने जब इस बाइक को खरीदा था उस समय इसकी एक्स शोरूम कीमत 29 लाख रुपये थी। फिलहाल इसकी कीमत 34.99 लाख रुपये है।

अब बात करते हैं बाइक के फीचर की तो कावासाकी निन्जा एच2 दुनिया की पॉवरफुल बाइक में से एक है। इसे पॉवर देने के लिये बाइक में सुपरचार्जर लगा हुआ है। बाइक में 998सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है जिसमें इनलाइन फोर मोटर दी गयी है। बाइक के पॉवर को बढ़ाने के लिये इसमें रैम एयर ऑप्शन भी दिया गया है जो इसके पॉवर को 200बीएचपी से 210बीएचपी तक पहुंचाता है।  

Web Title: After Jeep SUV, MS Dhoni Spotted Riding Kawasaki Ninja H2 Worth Rs 34.99 Lakh Video

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bikeबाइक