लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: 32 साल की सुधा ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता सिल्वर, यूपी सरकार देगी नौकरी और 30 लाख रुपये

By भाषा | Updated: August 27, 2018 20:36 IST

लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता है।

Open in App

लखनऊ, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपये का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुधा को बधाई देते हुए सरकार की ओर से 30 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने सुधा को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दिए जाने का भी एलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधा ने लगन एवं मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है और पूरा राज्य इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है। 

लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता है। सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेकेंड का समय लिया और एशियाई खेलों में अब तक का अपना दूसरा पदक जीता। 

रायबरेली की रहने वाली 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पिछले एशियाई खेलों (इंचिओन) में पदक नहीं जीत पायी थीं।

टॅग्स :एशियन गेम्सयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह