कोरोना से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक

By भाषा | Published: April 28, 2020 01:41 PM2020-04-28T13:41:27+5:302020-04-28T13:41:27+5:30

कोरोना वायरस से अब तक 2 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते टोक्यो ओलंपिक को साल 2021 तक स्थगित किया जा चुका है लेकिन अब बेहद निराश करने वाली खबर सामने आ रही है...

Tokyo 2020 Olympics 'will be SCRAPPED' for the first time since World War II | कोरोना से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक

कोरोना से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो फिर एक साल के लिये स्थगित किये गये टोक्यो 2020 खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।

महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

जापान के खेल दैनिक ‘निक्कन स्पोर्ट्स’ से साक्षात्कार के दौरान जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।’’

मोरी ने कहा कि इससे पहले युद्ध के समय ही खेलों को रद्द किया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वायरस पर नियंत्रण पा लिया जाता है तो हम अगली गर्मियों में ओलंपिक का आयोजन करेंगे।’’

Web Title: Tokyo 2020 Olympics 'will be SCRAPPED' for the first time since World War II

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे