राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: मंत्रालय ने समयसीमा 22 जून तक बढाई, स्वयं नामांकन की अनुमति

By भाषा | Published: June 3, 2020 04:21 PM2020-06-03T16:21:18+5:302020-06-03T16:21:18+5:30

हर साल महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिये जाते हैं...

Sports Awards: Ministry extends deadline till June 22; allows self-nomination | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: मंत्रालय ने समयसीमा 22 जून तक बढाई, स्वयं नामांकन की अनुमति

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: मंत्रालय ने समयसीमा 22 जून तक बढाई, स्वयं नामांकन की अनुमति

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन जमा करने की तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में प्रस्तावक मिलने में होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर खिलाड़ियों को स्वयं के नामांकन की अनुमति भी दे दी है। 

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार को आखिरी दिन था लेकिन समय सीमा बढा दी गई। इसके साथ ही प्रक्रिया में भी रियायत दी गई है। मंत्रालय के एक सर्कुलर में कहा गया, ‘‘हमने पुरस्कार योजना में अधिकारियों या व्यक्तियों की अनुशंसा पर भेजे गए आवेदन ही जमा करने का नियम खत्म कर दिया है। फॉर्म में इस हिस्से को खाली छोड़ा जा सकता है।’’ 

मंत्रालय ने महामारी के कारण इस साल सिर्फ ईमेल से आवेदन मंगवाये थे। खेल पुरस्कार आवेदन के नियमों के तहत वे ही आवेदन मान्य होते हैं जिनके लिये राष्ट्रीय महासंघ, खेल बोर्ड या पूर्व पुरस्कार विजेताओं ने अनुशंसा की हो। अब रियायत के बाद वे खिलाड़ी भी आवेदन कर सकेंगे जिनके नाम राष्ट्रीय खेल महासंघ ने नहीं भेजे हैं और उन्हें पूर्व विजेताओं से समर्थन भी हासिल नहीं है।

Web Title: Sports Awards: Ministry extends deadline till June 22; allows self-nomination

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे