...तो क्या टोक्यो के बाद अब पेरिस ओलंपिक के आयोजन में भी मुसीबत बनेगा कोरोना वायरस

By भाषा | Published: April 26, 2020 09:02 PM2020-04-26T21:02:28+5:302020-04-26T21:02:28+5:30

कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक को साल 2021 तक के लिए टाला जा चुका है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि पेरिस ओलंपिक पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है...

Paris 2024 Olympics plans 'obsolete': IOC member Drut | ...तो क्या टोक्यो के बाद अब पेरिस ओलंपिक के आयोजन में भी मुसीबत बनेगा कोरोना वायरस

...तो क्या टोक्यो के बाद अब पेरिस ओलंपिक के आयोजन में भी मुसीबत बनेगा कोरोना वायरस

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य और फ्रांस के पूर्व खेल मंत्री गाय द्रुट ने रविवार को कहा कि पेरिस में 2024 में आयोजित होने वाले ओलंपिक की योजना ‘अप्रसांगिक’ है।

द्रुट खुद भी ओलंपिक चैम्पियन हैं, जिन्होंन 1976 में 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और इससे चार साल पहले रजत पदक जीता था।

गाय द्रुट ने ‘फ्रांसइंफो’ के कॉलम में लिखा कि ओलंपिक खेलों को वास्तविकता के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए ‘फिर से जरूरी बदलाव’ करने की जरूरत है। उन्होंने कोविड-19 महामारी की ओर इशारा करते हुए लिखा, ‘‘हम जिस संकट का समाना कर रहे उसका असर सब पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से कोई नहीं बच सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक और पैरालम्पिक खेल भी इस संदर्भ के लिए कोई अपवाद नहीं हैं। इनमें भी ‘बदलाव’ करना होगा।’’ कोविड-19 महामारी के कारण 2020 तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है।

Web Title: Paris 2024 Olympics plans 'obsolete': IOC member Drut

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे