लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद अनस ने तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, 45.24 सेकेंड में पूरी की 400 मीटर की दौड़

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2018 14:48 IST

मोहम्मद अनस ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच कर भी इतिहास रचा था और 60 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बने।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारतीय ऐथलीट मोहम्मद अनस याहिया ने चेक रिपब्लिक में 'सेना नोवेहो मेस्ता नैड मेतुजी मीट' में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 400 मीटर स्पर्धा में अपना ही नेशनल रेकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान कायम किया। अनस ने ये दौड़ पूरी करने के लिए 45.24 सेकेंड का समय लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड अनस के ही नाम था जिन्होंने इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में 45.31 सेकेंड का समय लेते हुए दौड़ पूरी की थी।

अनस, हालांकि ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए थे। अनस तब 60 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाले एथलीट बने थे। उनसे पहले भारत के दिग्गज एेथलीट मिल्खा सिंह ने 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स के 449 यार्ड्स रेस के फाइनल में जगह बनाई थी और गोल्ड मेडल जीता था।

भारत की एमआर पूवम्मा ने महिलाओं की 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 53.01 सेकेंड का समय निकाला। वहीं, राजीव अरोकिया ने पुरुषों की 200 मीटर रेस में 20.77 सेकंड का समय लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। 

यह भी पढ़ें- लक्ष्य सेन ने जीती जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप, 53 साल बाद किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने किया ये कमाल

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह