केन्या के एलियुड किपचोगे ने रचा इतिहास, 2 घंटे से भी कम वक्त में पूरी कर ली मैराथन
By भाषा | Published: October 12, 2019 03:57 PM2019-10-12T15:57:30+5:302019-10-12T15:57:30+5:30
इससे पहले भी सबसे कम समय दो घंटे एक मिनट 39 सेकंड में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड उनके ही नाम था जो उन्होंने 2018 में बर्लिन में बनाया था।
केन्या के एलियुड किपचोगे ने दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करके नया इतिहास रच दिया। ओलंपिक चैम्पियन किपचोगे एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकंड में 42.195 किलोमीटर की मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए।
इससे पहले भी सबसे कम समय दो घंटे एक मिनट 39 सेकंड में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड उनके ही नाम था जो उन्होंने 2018 में बर्लिन में बनाया था। एक कार और 41 पेसमेकर्स के साथ दौड़ते हुए किपचोगे ने यह टाइमिंग निकाली। वह दो साल पहले इटली में ऐसा करने से चूक गए थे।
HISTORY! pic.twitter.com/qjLfofhL5s
— Eliud Kipchoge (@EliudKipchoge) October 12, 2019
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ऐसा करने वाला पहला इंसान हूं। मैं सभी को प्रेरित करना चाहता हूं। हम इस दुनिया को खूबसूरत और शांतिपूर्ण बना सकते हैं। मेरी पत्नी और तीन बच्चे यहां हैं और मैं उनके लिये बहुत खुश हूं।’’