googleNewsNext

43 Ministers ने शपथ ली, किस Minister को मिली जगह, किसे छोड़ना पड़ा अपना पद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2021 12:47 PM2021-07-08T12:47:46+5:302021-07-08T12:48:11+5:30

 

केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार बुधवार को संपन्न हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में गृह मंत्री अमित शाह का कद बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी अमित शाह करेंगे। मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को आईटी और संचार मंत्रालय का महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपा गया है। रेलवे भी दिया गया है।गृह मंत्री अमित शाह को नवगठित सहकारी मंत्रालय का प्रभार मिला दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री बने, जबकि ज्योतिरादित्य एम सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री बने। राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण का विभाग नहीं बदला गया है। अनुराग सिंह ठाकुर सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री बने, मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। किरण रिजिजू नए कानून मंत्री बने, जबकि हरदीप सिंह पुरी को आवास और शहरी विकास के अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय मिला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहNarendra ModiAmit Shah