GT vs DC: ऋषभ पंत vs शुभमन गिल, दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में बुधवार शाम को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 17, 2024 03:02 PM2024-04-17T15:02:41+5:302024-04-17T15:04:19+5:30

IPL 2024 Gujarat Titans VS Delhi Capitals Probable XI Head To Head Match Preview | GT vs DC: ऋषभ पंत vs शुभमन गिल, दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी

googleNewsNext
Highlightsगुजरात टाइटन्स अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी हैदिल्ली कैपिटल्स को कमियों में सुधार करके मुकाबले जीतने होंगेमैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, Gujarat Titans VS Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में बुधवार शाम को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को अंतिम गेंद में जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाये तो टीम फॉर्म और फिटनेस मुद्दों के कारण अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश जुटाने में असफल रही है। हालांकि पांच मुकाबलों में चार हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पर टीम को जीत मिली थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

खेले गए मैच: 3
गुजरात टाइटंस जीते: 2
दिल्ली कैपिटल्स जीती: 1
अंतिम परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स 5 रन से जीती (अहमदाबाद; 2023)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल में जीटी बनाम डीसी आमने-सामने

खेले गए मैच: 1
गुजरात टाइटंस जीता: 0
दिल्ली कैपिटल्स जीती: 1
अंतिम परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स 5 रन से जीती (2023)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल में जीटी का ओवरऑल रिकॉर्ड

खेले गए मैच: 13
गुजरात टाइटंस जीते: 8
गुजरात टाइटंस हारे: 5
अंतिम परिणाम: पंजाब किंग्स से 3 विकेट से हार (2024)
गुजरात टाइटंस का उच्चतम स्कोर: 233/3 (20) बनाम मुंबई इंडियंस (2024)
गुजरात टाइटंस का न्यूनतम स्कोर: 125/6 (20) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2023)

समीक्षा

पिछले दो चरण की तरह गुजरात टाइटन्स अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है, हालांकि उनके पास अपनी कमियों को पूरा करने का अब भी काफी समय है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रूख बदलने के लिए काफी समय है। मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति हालांकि उसके लिए नुकसानदायक रही है लेकिन उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगा। उमेश यादव ने अभी तक सात विकेट झटके हैं लेकिन प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन लुटाये हैं। उनके नयी गेंद के जोड़ीदार स्पेंसर जॉनसन और अनुभवी मोहित शर्मा भी अपने इकोनोमी रेट में सुधार कर सकते हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है लेकिन वह अपने खाते में और विकेट डालना चाहेंगे

दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए खुद को दौड़ में बनाये रखना है तो अपनी कमियों में सुधार करके मुकाबले जीतने होंगे। फिट होकर वापसी करने वाले कुलदीप यादव की मौजूदगी से काफी बड़ा अंतर पड़ा। जैक फ्रेजर मैकगुर्क के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे नंबर पर अच्छा खिलाड़ी मिल गया है। मु केश कुमार ने पांच मैच में 10 रन प्रति ओवर दिये हैं और वह लखनऊ के खिलाफ मैच में भी काफी खर्चीले रहे। टीम के लिए सबसे सकारात्मक चीज कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी फॉर्म रही है जो प्रत्येक मैच के साथ बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं। 

संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा
 

Open in app