लाइव न्यूज़ :

तुर्की में कश्मीर पर बनाया गया वीडियो, अप्रत्यक्ष रूप से भारत की नकारात्मक छवि दिखाने पर विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 26, 2020 21:24 IST

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोआन से मुलाकात की थी। जिसके बाद आमिर खान की संघ सहित देश के कई नेताओं ने आलोचना की थी। आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में जारी वीडियो में कश्मीर को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में 'नरसंहार', 'अंतहीन अत्याचार' और 'मौत' जैसे शब्दों का बराबर इस्तेमाल किया गया है।तुर्की के राष्ट्रपति रेजप तय्यब एर्दोआं ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को कश्मीर पर तुर्की के समर्थन का आश्वासन भी दिया था।

इस्तांबुल: पाकिस्तान का दोस्त और भारत का विरोधी तुर्की एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार तुर्की की एक आर्टिस्ट ने जम्मू-कश्मीर पर एक वीडियो बनाया है, जिसमें कश्मीर के हालात को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोआन से मुलाकात की थी। जिसको लेकर तुर्की और आमिर खान दोनों चर्चा में थे। अभिनेता आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक तुर्की आर्टिस्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर यूट्यूब पर पोस्ट किया गया वीडियो 3 मिनट 15 सेकंड का है। वीडियो में जो गाना बज रहा है उसे एक सॉन्ग-राइटर Turgay Evren ने लिखा है। गाने के बोल हैं- Kashmir is my name (कश्मीर मेरा नाम है।)  इस वीडियो को 11 जून 2020 को रिलीज किया गया था। 

गाने में 'नरसंहार', 'अंतहीन अत्याचार' और 'मौत' जैसे शब्दों का बराबर इस्तेमाल किया गया है। इस गाने को अबतक चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर लाइक्स 4.3 हजार और डिस्लाइक 1.93 लाख से ज्यादा है। 

बता दें कि तुर्की के राष्ट्रपति रेजप तय्यब एर्दोआं ने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से की थी। तुर्की ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भारत का विरोध किया था। इतना ही नहीं तुर्की ने भारत के खिलाफ बोल रहे पाकिस्तान के हर बात का समर्थन भी किया था। तुर्की के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि भारत में कोरोना काल में कश्मीरियों पर अत्याचार किया जा रहा है। 

तुर्की के राष्ट्रपति रेजप तय्यब एर्दोआं ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को कश्मीर पर तुर्की के समर्थन का आश्वासन भी दिया था।

टॅग्स :तुर्कीजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना