World Environment Day 2020: 5 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस 2020, जानें इसके पीछे की वजह

By अनुराग आनंद | Published: June 4, 2020 04:24 PM2020-06-04T16:24:24+5:302020-06-04T16:24:24+5:30

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2020 समारोह अलग होने की उम्मीद है क्योंकि लोग COVID-19 लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

World Environment Day 2020: World Environment Day 2020 is celebrated all over the world on June 5, know the reason behind it | World Environment Day 2020: 5 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस 2020, जानें इसके पीछे की वजह

विश्व पर्यावरण दिवस 2020

Highlightsइस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का थीम जैव विविधता है।हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका खास मकसद है पर्यावरण की हिफाजत करना है।

नई दिल्ली: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन, कोरोनोवायरस महामारी के कारण इस वर्ष पर्यावरण दिवस को पिछले वर्षों की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा। दुनिया में लगभग हर जगह, लोग COVID-19 वायरस द्वारा प्रेरित लॉकडाउन के कारण अपने घरों की चार दीवारों तक ही सीमित हैं। सभा व कार्यक्रम का आयोजन कर पौधे रोपने की सामान्य गतिविधि भारत या दुनिया के अन्य हिस्सों में नहीं हो सकती है क्योंकि कोरोनोवायरस के डर से सभाओं की अनुमति नहीं दी सकती है। ऐसे में निश्चित तौर पर इस बार पर्यावरण प्रेमी इस दिन को अलग तरह से सेलिब्रेट करेंगे।

ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर मनाएंगे पर्यावरण दिवस-

इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को ऑनलाइन संगोष्ठियों और गतिविधियों तक सीमित रहने की उम्मीद है। पौधे लगाने के लिए लोग अपने घर के आसपास के कैंपस का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा लोग कहीं दूर जाने से परहेज करेंगे। वहीं, लोग पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन गतिविधियों व कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

गैर-सरकारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रमों में लाखों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन के लिए इस वर्ष के मेजबान जर्मनी और कोलंबिया हैं।

2020 विश्व पर्यावरण दिवस का थीम-

इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम जैव विविधता है। जैव विविधता को काफी सोच समझकर इस वर्ष का थीम बनाया गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस विषय का अभी के तत्कालिक घटनाओं से एक जुड़ाव है। "हाल की घटनाओं को देखें तो जिस तरह से ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने की वजह से बड़े पैमाने पर पर्यावरण पर असर पड़ा है। इसके अलावा, पूर्वी अफ्रीका समेत कई देशों में कई टिड्डीयों जैसे छोटे जीवों के आतंक को देखते हुए जैव विविधता के थीम को इस वर्ष चर्चा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

5 जून के क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस-

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका खास मकसद है पर्यावरण की हिफाजत करना। दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1972 में हुई। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। स्वीडन में 1972 में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया। इसके बाद हर साल इस सम्मेलन का आयोजन होने लगा। आज विश्व पर्यावरण दोहन की वजह से पैदा हुए जिन समस्याओं से जुझ रहा है, उन मुद्दों पर विचार के लिए यह एक बेहद अहम दिन होता है।  

पर्यावरण दिवस मनाने के उद्धेश्य-

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है, जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। प्रकृति की रक्षा के लिए दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों की चुनौतियों से निपटने के लिए हर साल संयुक्त राष्ट्र में मंथन होता है।

  

English summary :
World Environment Day 2020: June 5 is celebrated every year as World Environment Day. However, due to the coronavirus epidemic this year, Environment Day will be celebrated in a completely different way from previous years.


Web Title: World Environment Day 2020: World Environment Day 2020 is celebrated all over the world on June 5, know the reason behind it

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे