सभी को काबुल से नहीं निकाल पाएंगे: ब्रिटेन

By भाषा | Published: August 24, 2021 05:19 PM2021-08-24T17:19:42+5:302021-08-24T17:19:42+5:30

Won't be able to get everyone out of Kabul: Britain | सभी को काबुल से नहीं निकाल पाएंगे: ब्रिटेन

सभी को काबुल से नहीं निकाल पाएंगे: ब्रिटेन

(इंट्रो में सुधार के साथ) लंदन, 24 अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने कहा है कि उसने हाल के दिनों में काबुल से 8,600 ब्रिटिश और अफगान नागरिकों को निकाला है, जिनमें से 2,000 लोगों को पिछले 24 घंटों में निकाला गया। लेकिन रक्षा सचिव बेन वालास ने माना कि 31 अगस्त को अमेरिकी नेतृत्व वाला मिशन समाप्त होने से पहले ''हम सभी को देश से बाहर नहीं निकाल पाएंगे।''ब्रिटेन सहित अमेरिका के अन्य सहयोगी देश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समयसीमा बढ़ाने का दबाव डाल रहे हैं। लेकिन वालेस ने स्काई न्यूज को बताया कि इस बात की संभावना नहीं है कि बाइडन इसपर सहमति जताएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Won't be able to get everyone out of Kabul: Britain

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kabul