लाइव न्यूज़ :

व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद से भारत-यूएस को फायदा नहीं, ट्रंप सरकार जल्द सुलझाएः महिला सांसद की गुहार

By भाषा | Updated: August 20, 2019 12:34 IST

सांसद डायने फेनस्टेन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में कहा , " व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं।अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत - अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं।

एक शीर्ष अमेरिकी महिला सांसद ने ट्रंप सरकार से भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से किसी का भला नहीं होगा।

सांसद डायने फेनस्टेन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में कहा , " व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है।

भारत लंबे समय से अमेरिका का मित्र और रणनीतिक साझेदार है। मैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं। " कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद ने 16 अगस्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत - अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं।

फेनस्टेन ने लिखा, "हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा। " उन्होंने कहा कि भारत ने कैलिफोर्निया से 2018 में 6 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। वह कैलिफोर्निया के कृषि और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का एक प्रमुख ग्राहक है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा