यहाँ किराए पर मिलते हैं दूल्हे, गर्भवती लड़की से शादी का ये है रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2018 03:24 PM2018-02-27T15:24:36+5:302018-02-27T15:24:36+5:30

जो दूल्हा गर्भवती लड़की के लिए खरीदा जाता है जरूरी नहीं है कि वह कुवांरा ही हो। कई बार ये दूल्हे शादीशुदा भी होते हैं।

weddings do marry bride rent marriage you will be surprised to know the price | यहाँ किराए पर मिलते हैं दूल्हे, गर्भवती लड़की से शादी का ये है रेट

यहाँ किराए पर मिलते हैं दूल्हे, गर्भवती लड़की से शादी का ये है रेट

नई दिल्ली, 27 फरवरी: वियतनाम में शादियों के लिए दूल्हे और मेहमान किराए पर लेने का कारोबार चल रहा है। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है कि यहां शादियों के लिए किराए पर दूल्हे लिए  जाते हैं। वियतमान एक रुढ़िवादी देश है, ऐसे में यहां बिना शादी के गर्भवती होना लड़की के लिए कलंक माना जाता है। 

लेकिन यहां बीते कुछ समय से इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समाज से तिरस्कृत ना किया जाए इसलिए किराए की शादियों और दूल्हों का प्रचलन तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है यहां इस तरह की शादी करवाने के लिए एक कंपनी भी है। शादी  के लिए दूल्हे और रिश्तेदारों के लिए 4 लाख रुपए लग रहे हैं। अगर इसके साथ ही आपको और भी परिवार के लोग अगर किराए पर चाहिए होते हैं तो उनका किराया अलग से लगता है। 

इस तरह की शादी होने से यहां लड़कियों को ससम्मान स्वीकार किया जाता है। तेजी बढ़ते इस कारोबार का एक मात्र कारण परिवार को सामाजिक बेइज्जती से बचाना है। वहीं, इस तरह की शादी करवाने वाली कंपनियां दूल्हे से लेकर मेहमान तक किराए पर लाने के लिए लाखों रुपए ले रही हैं।

जानकारी के अनुसार, एक गर्भवती लड़की को फर्जी शादी करने के लिए दूल्हे को करीब एक लाख रुपए देना पड़ा। खास बात ये है कि जो दूल्हा गर्भवती लड़की के लिए खरीदा जाता है जरूरी नहीं है कि वह कुवांरा ही हो। कई बार ये दूल्हे शादीशुदा भी होते हैं। फिर भी यहां लाखों में दूल्हों को खरीदा जा रहा है।

Web Title: weddings do marry bride rent marriage you will be surprised to know the price

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weddingवेडिंग