चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बन सकते हैं व्लादिमीर पुतिन, आज हो रहे हैं चुनाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 18, 2018 11:23 AM2018-03-18T11:23:25+5:302018-03-18T11:29:36+5:30

ओपिनियन पोल में पुतिन को मिले वोटों की स्थिति काफी अच्छी है। बताया जा रहा है कि बहुत कम प्रचार करने के बाद भी पुतिन को 80 प्रतिशत का समर्थन मिला है। वहीं दूसरे प्रत्याशी को केवल 7।1 फीसदी समर्थन मिलने की ही उम्मीद है।

vladimir putin-russia-elections-presidential elections 2018 | चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बन सकते हैं व्लादिमीर पुतिन, आज हो रहे हैं चुनाव

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बन सकते हैं व्लादिमीर पुतिन, आज हो रहे हैं चुनाव

मॉस्को, 18 मार्च: रूस में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है इस बार भी व्लादिमीर पुतिन के ही जीतने की उम्मीद है। कई ओपिनियन पोल पहले ही पुतिन को विजेता घोषित कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन के समर्थन पहले ही कई बैनर लगाए हैं। 

वहीं, ओपिनियन पोल में पुतिन को मिले वोटों की स्थिति काफी अच्छी है। बताया जा रहा है कि बहुत कम प्रचार करने के बाद भी पुतिन को 80 प्रतिशत का समर्थन मिला है। वहीं दूसरे प्रत्याशी को केवल 7.1 फीसदी समर्थन मिलने की ही उम्मीद है।

गौरतलब है कि पुतिन अगर इस बार जीते तो वह रूस में चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे। इससे पहले सोवियत काल में जोसेफ स्टालिन के सत्ता में सबसे ज्यादा रहने का रिकॉर्ड है। पुतिन 2000 से 2008 तक लगातार दो बार रूस में राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए हैं। बता दें कि रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता लेकिन पुतिन ने जब राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी दिखाई तो फिर यहां के संविधान में संशोधन किया गया। 

रूस के नए संविधान में 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की सीमा को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति कार्यकाल को 4 से बढ़ाकर 6 साल किया गया है। रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार हैं लेकिन माना जा रहा है कि यह चुनाव एकतरफा है। 

Web Title: vladimir putin-russia-elections-presidential elections 2018

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे