लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः इस देश में तीन महीने बाद सामने आया संक्रमण का पहला मामला, संक्रमित व्यक्ति 1 महीने से नहीं गया शहर से बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2020 15:54 IST

वियतनाम के दा नांग शहर में कोरोना वायरस का तीन महीने में स्थानीय स्तर पर पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवियतनाम में पिछले तीन महीने में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।दा नांग शहर के 57 वर्षीय व्यक्ति को बुखार एवं सांस संबंधी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हनोई। वियतनाम में पिछले तीन महीने में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। दा नांग शहर के 57 वर्षीय व्यक्ति को बुखार एवं सांस संबंधी समस्या के कारण बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि व्यक्ति की हालत बिगड़ गई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

स्वास्थ्य कर्मी इस बात का अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं कि व्यक्ति को संक्रमण किससे हुआ। वह पिछले एक महीने से शहर से बाहर नहीं गया है और अप्रैल से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

शहर प्राधिकारियों ने अस्पताल के कर्मियों और व्यक्ति के संपर्क में हाल में आए लोगों को पृथक-वास में रखा है। व्यक्ति के परिवार के सदस्य एवं 100 से अधिक अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं। दा नांग समुद्री तट वियतनाम का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

यहां मई मध्य में अधिकतर गतिविधियों की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद कई लोगों ने दा नांग में छुट्टियां बिताने की योजनाएं रद्द कर दी हैं। वियतनाम में अब तक संक्रमण के 416 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा