लाइव न्यूज़ :

F-16 पर अमेरिकी मैगजीन ने किया ये दावा, पाकिस्तानी PM इमरान ने BJP पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

By भाषा | Updated: April 6, 2019 17:27 IST

वॉशिंगटन की ‘फॉरन पॉलिसी’ पत्रिका ने बृहस्पतिवार को खबर दी थी कि अमेरिकी कर्मियों ने हाल ही में पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमानों की गणना की थी और कोई भी विमान गायब नहीं है। पत्रिका ने स्थिति की सीधी जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का हवाला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना की तरफ से उसके किसी भी विमान को मार गिराए जाने की खबर से इनकार किया था। पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भाजपा पर “युद्धोन्माद फैलाने” का शनिवार को आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने का झूठा दावा “उलटा पड़ गया है।” कुछ ही दिन पहले अमेरिका की एक प्रमुख पत्रिका ने दावा किया था कि पाकिस्तानी वायुसेना बेड़े से अमेरिका निर्मित कोई भी लड़ाकू विमान लापता नहीं है।

वॉशिंगटन की ‘फॉरन पॉलिसी’ पत्रिका ने बृहस्पतिवार को खबर दी थी कि अमेरिकी कर्मियों ने हाल ही में पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमानों की गणना की थी और कोई भी विमान गायब नहीं है। पत्रिका ने स्थिति की सीधी जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का हवाला दिया।

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को भी अपने पक्ष पर कायम रहते हुए कहा कि उसके पास पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को 27 फरवरी को मार गिराए जाने के ठोस साक्ष्य हैं। ‘फॉरन पॉलिसी’ की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री खान ने ट्विटर के माध्यम से सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “सच की हमेशा जीत होती है और यही श्रेष्ठ नीति है। युद्ध का उन्माद फैला कर चुनाव जीतने का भाजपा का प्रयास और पाक एफ-16 को मार गिराने के झूठे दावे उलटे पड़ गए हैं जब अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने भी पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तानी बेड़े से कोई एफ-16 गायब नहीं है।”

भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 से दागी गई एम्राम मिसाइल के टुकड़े साक्ष्य के तौर पर दिखाए थे जो “निर्णायक” रूप से इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।

पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना की तरफ से उसके किसी भी विमान को मार गिराए जाने की खबर से इनकार किया था। पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था। 

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला