लाइव न्यूज़ :

USA: मैक्सिको सिटी हॉल में अज्ञात शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, मेयर और पुलिस अधिकारी समेत 18 लोगों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: October 6, 2022 10:28 IST

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर किस कारण यहां आया था और उसने गोलीबारी क्यों की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 18 लोगों की जान चली गई है। इसमें मेयर और उनके पिता की भी मृत्यु हो गई है।

America Firing: अमेरिका के मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के आधार पर यह कहा जा रहा है कि इस साामूहिक गोलीबारी में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में कई और लोगों के घायल भी होने की खबर है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीबारी में मेयर की भी जान चली गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। 

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मैक्सिकन सिटी हॉल में उस वक्त घटी है जब वहां एक कार्यकर्म चल रहा था। बताया जा रहा है कि हॉल में हमलावर घुसा और कुछ देर के बाद वहां अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में 18 लोगों की जान गई है और कई घायल भी बताए जा रहे है। 

यही नहीं हादसे में मेयर, मेयर के पिता और पूर्व मेयर समेत मुन्सिपल्टी पुलिस के अधिकारी भी मारे गए है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर ने गोली क्यों चलाई और पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

30-35 गोली के निशान दिखाई दिए है

इस घटना के कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें एक दीवार पर लगी गोलियां दिखाई मिली है। बताया जाता है कि कम से कम 30 से 35 गोलियों के निशान दिखाई दिए है। एक और भी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। 

हालांकि इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट से यह भी खबर सामने आ रही है कि इस घटना का एक संगठन ने जिम्मेदारी ली है।  

टॅग्स :USAअमेरिकानिशानेबाजीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMexicoPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल