UK Election Results: कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत, बोरिस जॉनसन एक बार फिर संभालेंगे ब्रिटेन की कमान

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2019 18:39 IST2019-12-13T08:33:10+5:302019-12-13T18:39:22+5:30

United Kingdom Election results live updates as Boris Johnson Conservative Party looks set for victory | UK Election Results: कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत, बोरिस जॉनसन एक बार फिर संभालेंगे ब्रिटेन की कमान

UK Election Results LIVE: बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत के आसार (फाइल फोटो)

Highlightsयूके चुनाव: ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत के आसारचुनाव के तत्काल बाद शुरू हुई वोटों की गिनती, हॉउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत का जादुई आंकड़ा 326 है

ब्रिटेन में गुरुवार को हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी बड़े बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है लेकिन ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी बहुमत के 326 के जादुई आंकड़े से बहुत आगे निकल चुकी है। इससे पहले एग्जिट पोल में भी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत मिलने के आसार बताये गये थे। बीबीसी, स्काई न्यूज और आईटीवी के लिए इपसोस मोरिक द्वारा जुटाए गये आंकड़े के अनुसार बोरिस को 360 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। ये उनके ब्रेग्जिट के वादे को पूरा करने में मदद करेगा। 

ब्रिटेन चुनाव 2019 नतीजे LIVE

पार्टीसीटें (649/650)
कंजर्वेटिव पार्टी364
लेबर पार्टी203
स्कॉटिश नेशनल पार्टी48
अन्य34

13 Dec, 19 : 10:58 AM

ब्रिटेन चुनाव- 2019: कंजर्वेटिव पार्टी ने बहुमत के 326 के जादुई आंकड़े को पार किया। बोरिस जॉनसन का एक बार फिर ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय। ताजा नतीजों के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी 337 सीट जीत चुकी है। वहीं, लेबर पार्टी के खाते में केवल अभी तक 200 सीटें आई हैं।

13 Dec, 19 : 09:38 AM

ब्रिटेन चुनाव: रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर, लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने दिया इस्तीफा



 

13 Dec, 19 : 08:44 AM

ब्रिटेन चुनाव 2019 नतीजे

ब्रिटन के 650 सीटों वाले संसद में ये बहुमत के आंकड़े से अधिक है। हॉउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत का जादुई आंकड़ा 326 सीटों का है। साथ ही अगर इतनी सीटें पार्टी को मिलती हैं तो 1987 में मार्गेट थेचर की जीत के बाद ये की कंजर्वेटिव पार्टी की ये पहली बड़ी जीत होगी। दूसरी ओर लेबर पार्टी के लिए 1935 के बाद ये सबसे खराब प्रदर्शन होगा। इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड में कुल मिलाकर करीब 3,322 उम्मीदवार मैदान में थे और चुनाव के बाद तत्काल वोटों की गिनती शुरू हो गई। ब्रिटेन चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

13 Dec, 19 : 08:36 AM

यूके रिजल्ट 2019

बीबीसी के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी को 95 सीटें और लेबर पार्टी को 80 सीटें मिल चुकी हैं। अब तक के नतीजों के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी को 17 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। स्कॉटिश नेशनल पार्टी को अभी तक 16 सीटें मिली हैं।

Web Title: United Kingdom Election results live updates as Boris Johnson Conservative Party looks set for victory

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे