यूक्रेन के लोगों ने रूसी सेना से कुछ ऐसे लिया 'बदला', जहरीली बन्स, पैस्ट्री और शराब देकर 500 जवानों की हालत की खराब, 4 सैनिकों की ले ली जान
By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 11:13 IST2022-04-04T11:00:27+5:302022-04-04T11:13:35+5:30
आपको बता दें कि यूक्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूस के कब्जे से हाल में वापस लिए गए कीव क्षेत्र कस्बों से आम लोगों के 410 शव हटाए गए हैं।

यूक्रेन के लोगों ने रूसी सेना से कुछ ऐसे लिया 'बदला', जहरीली बन्स, पैस्ट्री और शराब देकर 500 जवानों की हालत की खराब, 4 सैनिकों की ले ली जान
कीव: रुस-यूक्रेन की जंग के 39वां दिन हो चुका है। ऐसे में यह जंग थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस जंग में यूक्रेन को भारी नुकसान हुए है। यही नहीं रूसी सेना द्वारा यूक्रेन निवासियों की हत्या की भी खबर सामने आई है। रूस द्वारा छिड़े गए जंग से नाराज आम आदमी ने अब रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के निवासियों ने बदले की भावना से रूसी सेनाओं पर छल कर रहे हैं और उन्हें खाने में जहर देकर मार रहे हैं। जहरीली खाना खाने और शराब के पीने से कई रूसी जवानों की मौत हो गई है और कई अस्पताल में भर्ती है।
ऐसे बनाए जा रहे है रूसी सेना पर निशाना
यूक्रेन की एक खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि यूक्रेन के निवासियों द्वारा दिए गए खाने को खाकर दो रुसी सैनिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बदले की भावना से स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों को खाने में पेस्ट्री दिया था जिसमें जहर मिला हुआ था। इसके साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि तीसरे मोटर राइफल डिवीजन के दो और सैनिकों के बन्स खाने से मौत हो गई है। वहीं जहरीले उपहार के दिए जाने के कारण करीब 28 लोगों के बीमार पड़ने की भी खबर सामने आई है। यही नहीं एक और दावा भी किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि जहरीली शराब के पीने जाने के कारण करीब 500 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बताया जाता है कि यह शराब यूक्रेन के निवासियों ने रूसी सैनिकों को दिया था।
यूक्रेन के ताजा हालात
यूक्रेन में हालात ठीक नहीं है। यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस का पूरा फोकस है और कई हफ्तों के बाद रूसी सेनाएं कीव को घेरने में नाकामयाब रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी जवानों की वापसी के बाद शहर के बाहर सड़कों पर जगह-जगह लोगों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हैं तो किसी के शरीर पर नजदीक से गोलियां लगने और उत्पीड़न के निशान हैं। ऐसे में, यूक्रेनी प्राधिकारियों ने रविवार को रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया।
बुका में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूरोपीय नेताओं ने ज्यादती की निंदा की और मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की अपील की। यूक्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूस के कब्जे से हाल में वापस लिए गए कीव क्षेत्र कस्बों से आम लोगों के 410 शव हटाए गए हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के पत्रकारों ने राजधानी के पश्चिमोत्तर बुका के पास विभिन्न स्थानों पर कम से कम 21 लोगों के शव देखे।