रूस की कार्रवाई हिटलर से अलग नहीं, यूक्रेन के मंत्री ने भारत से समर्थन की अपील की, दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को एक बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 23, 2022 06:59 AM2022-04-23T06:59:53+5:302022-04-23T07:04:46+5:30

यूक्रेन के संस्कृति एवं सूचना मंत्री ऑलेक्जेंडर त्काचेंको ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई कई दशक पहले यूरोप में एडोल्फ हिटलर की तुलना में अलग नहीं है।

Ukraine minister alexander tkachenko appeals support from India russia action Hitler | रूस की कार्रवाई हिटलर से अलग नहीं, यूक्रेन के मंत्री ने भारत से समर्थन की अपील की, दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को एक बताया

रूस की कार्रवाई हिटलर से अलग नहीं, यूक्रेन के मंत्री ने भारत से समर्थन की अपील की, दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को एक बताया

Highlightsयूक्रेन के संस्कृति एवं सूचना मंत्री ऑलेक्जेंडर त्काचेंको ने भारत से सक्रीय रूप से समर्थन की अपील की हैमैं बहुत आभारी रहूंगा यदि भारत युद्ध के इस समय में अधिक सक्रिय रूप से समर्थन कर सकेः त्काचेंकोत्काचेंको ने कहा कि भारत और यूक्रेन लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं

मुंबईः यूक्रेन के एक मंत्री ने शुक्रवार को भारत से युद्धग्रस्त उनके देश को ‘‘अधिक सक्रिय रूप से’’ समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने पश्चिमी देशों से रूसी तेल और गैस के निर्यात पर ‘वास्तविक प्रतिबंध’’ लगाने का भी आह्वान किया।

यूक्रेन के संस्कृति एवं सूचना मंत्री ऑलेक्जेंडर त्काचेंको ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई कई दशक पहले यूरोप में एडोल्फ हिटलर की तुलना में अलग नहीं है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का लक्ष्य उनके देश पर पूरी तरह से कब्जा करना और इसकी पहचान को मिटाना है।

त्काचेंको ने कहा कि भारत और यूक्रेन लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं। उन्होंने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2022’ को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘क्योंकि यह (भारत) दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है, और मेरा मानना है कि एक स्वतंत्र देश में रहने के अधिकार के लिए यूक्रेन के लोग जिन लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ते हैं, वे भारतीय लोगों द्वारा भी साझा किए जाते हैं।’’

त्काचेंको ने आगे कहा, ‘‘मैं बहुत आभारी रहूंगा यदि भारत युद्ध के इस समय में अधिक सक्रिय रूप से यूक्रेन का समर्थन कर सके।’’ त्काचेंको ने यह टिप्पणी यूक्रेन की भारत से उम्मीद के सवाल पर की जो करीब ढाई महीने से जारी युद्ध में तटस्थ रुख अपनाए हुए है। 

Web Title: Ukraine minister alexander tkachenko appeals support from India russia action Hitler

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे