लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दुनिया को टीके की 10 करोड़ खुराकें देने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:00 IST

Open in App

लंदन, 11 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कॉर्नवाल में जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत में शुक्रवार को घोषणा की कि ब्रिटेन अगले साल तक दुनिया को कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ खुराकें देगा।

शिखर सम्मेलन के औपचारिक सत्र के पहले जॉनसन ने महामारी को हराने के लिए बड़े कदम उठाने का संकल्प जताया। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के साथ यूरोपीय संघ और अतिथि राष्ट्र के तौर पर भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डिजिटल माध्यम से इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वैश्विक नेताओं द्वारा दुनिया के लिए एक अरब खुराकें मुहैया कराने की घोषणा होने की उम्मीद है। जॉनसन ने कहा, ‘‘महामारी की शुरुआत के बाद से इस घातक बीमारी के खिलाफ मानवता की रक्षा के लिए ब्रिटेन ने आगे बढ़कर प्रयास किया है। एक साल पहले हमने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को इस आधार पर वित्तीय मदद की थी कि दुनिया को किफायती मूल्य पर टीके की आपूर्ति हो।’’

ब्रिटेन दुनिया के गरीब देशों के लिए सितंबर अंत तक 50 लाख खुराकें मुहैया कराएगा। जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन अगले साल तक और 9.5 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराएगा। इनमें से 80 प्रतिशत खुराकें संयुक्त राष्ट्री पहल ‘कोवैक्स’ को भेजी जाएंगी। जॉनसन ने कहा, ‘‘जी-7 शिखर सम्मेलन में मुझे उम्मीद है कि सहयोगी नेता भी इसी तरह का संकल्प जताएंगे ताकि अगले साल के अंत तक पूरी दुनिया का टीकाकरण हो जाए और कोरोना वायरस के लिहाज से सुरक्षित माहौल बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला