लाइव न्यूज़ :

पनडुब्बी विवाद के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:20 IST

Open in App

पेरिस, 24 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पनडुब्बी विवाद पर फ्रांस के साथ तनाव कम करने के मद्देनजर शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बात की और वादा किया कि दोनों देशों का दुनियाभर में एक-दूसरे के साथ सहयोग जारी रहेगा।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन द्वारा पिछले सप्ताह घोषित एक रणनीतिक पनडुब्बी सौदे को लेकर फ्रांस नाराज है क्योंकि इसे फ्रांस से गुप्त रखा गया था। इसके परिणामस्वरूप ऑस्ट्रेलिया के साथ उसका 66 अरब डॉलर का पनडुब्बी सौदा समाप्त हो गया।

मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को किए गए फोन कॉल के दौरान जॉनसन ने फ्रांस और ब्रिटेन के बीच सहयोग बहाल करने का अपना इरादा व्यक्त किया और विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, जलवायु मुद्दों पर और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का इरादा जताया गया।

वहीं, जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने ब्रिटेन-फ्रांस संबंधों के महत्व की पुष्टि की और नाटो एवं द्विपक्षीय रूप से साझा एजेंडे पर दुनिया भर में मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?