लाइव न्यूज़ :

यूएई ने कतर के साथ सीमाएं खोलने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:05 IST

Open in App

दुबई, आठ जनवरी (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कतर के साथ अपनी सीमाएं और हवाई क्षेत्र खोलने की शुक्रवार को घोषणा की। यूएई तथा अन्य खाड़ी देश 2017 से कतर का बहिष्कार कर रहे थे।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी खालिद अब्दुल्ला बेलहोउ के हवाले से कहा कि कतर के साथ व्यापार और यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला शनिवार से प्रभावी होगा।

सऊदी अरब ने वर्षों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने दिशा में कदम उठाते हुए इस हफ्ते सालाना खाड़ी सम्मेलन में इस पहल की घोषणा की थी और कहा था कि वह कतर के साथ कूटनीतिक संबंध बहाल करेगा और उसके सहयोगी भी इसी दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

सऊदी अरब ने इस हफ्ते की शुरुआत में कतर के साथ हवाई क्षेत्र और सीमाएं खोलने की घोषणा की थी। कतर एयरवेज ने कहा था कि उसने कुछ उड़ानों का मार्ग बदलना शुरु कर दिया है जो सऊदी हवाईक्षेत्र होकर गुजरेंगी। ऐसी पहली उड़ान सऊदी के हवाई क्षेत्र से होते हुए दोहा से दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग गई।

संयुक्त राष्ट्र की विमानन संस्था के अध्यक्ष सल्वाटोरे सियाचिटानो ने खाड़ी हवाई क्षेत्र में पाबंदियों में ढील का स्वागत किया।

अरब क्षेत्र के चार देशों ने ने कतर पर क्षेत्र में कट्टरपंथी समूहों की आर्थिक मदद करने का आरोप लगाते हुए 2017 में कतर के साथ कूटनीतिक और व्यावसायिक संबंध तोड़ दिए थे। उन देशों को कतर की ईरान से नजदीकी पर भी आपत्ति थी। हालांकि इन आरोपों से दोहा इनकार करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल